Panna News: पन्ना कोतवाली पुलिस का नशे से दूरी है जरूरी अभियान सफल, नगर निरीक्षक रोहित मिश्रा का किया गया सम्मान

पन्ना कोतवाली पुलिस का नशे से दूरी है जरूरी अभियान सफल, नगर निरीक्षक रोहित मिश्रा का किया गया सम्मान
  • पन्ना कोतवाली पुलिस का नशे से दूरी है जरूरी अभियान सफल
  • नगर निरीक्षक रोहित मिश्रा का किया गया सम्मान

Panna News: कोतवाली पन्ना क्षेत्र में चलाए जा रहा नशे से दूरी है जरूरी अभियान ने शानदार सफलता हासिल की है। इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने में नगर निरीक्षक रोहित मिश्रा की भूमिका की सराहना करते हुए हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष दीपक रिछारिया और अन्य सदस्यों ने आज उनका सम्मान किया। सम्मान समारोह के दौरान रोहित मिश्रा को शॉल, श्रीफल व मिठाई खिलाई गई साथ ही उन्हें माला पहनाकर उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया गया। हिन्दू युवा वाहिनी ने समाज को नशे के चंगुल से बचाने के लिए चलाए गए इस अभियान की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर विनयकांत पाण्डेय, रवि तिवारी, अनमोल तिवारी, मुकुल मिश्रा और अमित वर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर समाज से नशे को खत्म करने के लिए ऐसे अभियानों की निरंतरता पर जोर दिया। नगर निरीक्षक रोहित मिश्रा ने इस सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी समाज सुधार के कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आश्वासन दिया।

Created On :   1 Aug 2025 12:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story