Panna News: लाडली लक्ष्मी वाटिका में रोपे पौधे, कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने किया पौधरोपण

लाडली लक्ष्मी वाटिका में रोपे पौधे, कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने किया पौधरोपण
  • लाडली लक्ष्मी वाटिका में रोपे पौधे
  • कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने किया पौधरोपण

Panna News: पन्ना जिले में एक पेड मां के नाम अभियान के तहत निरंतर पौधरोपण की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इस क्रम में सोमवार को जिला प्रशासन द्वारा उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के तत्वाधान में कलेक्ट्रेट स्थित लाडली लक्ष्मी वाटिका में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर सुरेश कुमार सहित जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी, अपर कलेक्टर नीलाम्बर मिश्र, एसडीएम संजय कुमार नागवंशी, जिला कोषालय अधिकारी गौरव गुप्ता, उप संचालक कृषि ए.पी. सुमन, जिला कार्यक्रम अधिकारी अवधेश कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।

साथ ही वायुदूत अंकुर एप पर फोटो अपलोड की गई। सभी शासकीय सेवकों द्वारा पौधों की सुरक्षा का संकल्प भी लिया गया। उल्लेखनीय है कि पौधरोपण अभियान अंतर्गत संबंधित विभागों द्वारा जिले में लगातार लक्ष्य मुताबिक पौधरोपण का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस क्रम में आज कलेक्टर कार्यालय स्थित पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। इस मौके पर सहायक संचालक उद्यान प्रदीप श्रीवास्तव सहित ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी संजीत बागरी, धर्मेन्द्र सिंह, ईश्वर दयाल अहिरवार, आरती सिंह एवं सोनाली असाटी भी उपस्थित रहीं।

Created On :   5 Aug 2025 12:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story