Panna News: स्वराज सिंह ने बारहवीं परीक्षा में अर्जित किए ८९.४ प्रतिशत

स्वराज सिंह ने बारहवीं परीक्षा में अर्जित किए ८९.४ प्रतिशत
  • स्वराज सिंह ने बारहवीं परीक्षा में अर्जित किए ८९.४ प्रतिशत

Panna News: हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम आने पर कक्षा 12वीं गणित संकाय में अध्ययनरत छात्र स्वराज सिंह परमार द्वारा ५०० पूर्णांक में से ४४७ अंक अर्जित कर 89.4 प्रतिशत प्राप्त किया है। स्वराज सिंह द्वारा पंडित शिव गोविंद गर्ग उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलेहा में अध्ययन कर यह उपलब्धि प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि पर माता-पिता सहित गुरुजनों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

सौम्या त्रिपाठी का सुयश

सलेहा के नीब करोरी महराज माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 10वीं की छात्रा सौम्या त्रिपाठी पिता अनिल कुमार त्रिपाठी मगरैला ने ५०० में से ४८५ अंक अर्जित कर 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। सौम्या त्रिपाठी की माता सलेहा में सहायक शिक्षक पद पर कार्यरत हैं। उनके पिता कृषक है वह भाजपा मंडल अध्यक्ष हरेंद्र त्रिपाठी की भतीजी हैं। परिवार एवं विद्यालय के सभी सदस्यों ने सौम्या की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Created On :   7 May 2025 12:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story