- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- पन्ना नगर में बंदरों का आतंक, बेबा...
Panna News: पन्ना नगर में बंदरों का आतंक, बेबा महिला पर हमला नहीं मिली प्राथमिक सहायता

- पन्ना नगर में बंदरों का आतंक
- बेबा महिला पर हमला नहीं मिली प्राथमिक सहायता
Panna News: नगर के बीड़ी कॉलोनी और पुराना पन्ना क्षेत्र में इन दिनों बंदरों का आतंक चरम पर है। आए दिन घरों में घुसकर सामान उठा ले जाने और लोगों को डराने की घटनाएं आम हो गई हैं। ताजा घटना आज गुरुवार ०1 मई को बीड़ी कॉलोनी में सामने आई जहां एक बेबा महिला बंदरों के झुंड का शिकार बन गईं। पीडित महिला, अमीना बेगम अपने घर में कपड़े धो रही थीं तभी अचानक कुछ बंदरों ने उन पर हमला कर दिया। अमीना बेगम ने बताया कि एक बंदर ने उनके हाथ पर काट लिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गईं। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बंदरों को भगाया।
घायल अमीना बेगम को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि महिला के हांथ में गहरे घाव हैं और उन्हेंं एंटीरेबीज इंजेक्शन दिए गए हैं। इस घटना के बाद बीड़ी कॉलोनी के निवासियों में दहशत का माहौल है। उनका कहना है कि बंदरोंं का आतंक अब असहनीय हो गया है और प्रशासन को इस समस्या पर जल्द ही कोई ठोस कदम उठाना चाहिए जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। आश्चर्य की बात यह है कि घटना के बाद दोपहर 12 बजे तक घायल महिला को वन विभाग की ओर से कोई भी प्राथमिक सहायता राशि प्रदान नहीं की गई है। जिसके कारण उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जल्द ही पीडित महिला को सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की है। यह घटना नगर में बंदरों के बढ़ते आतंक की एक और दुखद तस्वीर पेश करती है और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा करती है।
Created On :   2 May 2025 2:22 PM IST