Panna News: नववर्ष अभिनंदन समारोह भक्ति, आस्था व उल्लास से सराबोर हुआ श्री प्राणनाथ मंदिर, सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में सम्पन्न हुए भव्य धार्मिक आयोजन

नववर्ष अभिनंदन समारोह भक्ति, आस्था व उल्लास से सराबोर हुआ श्री प्राणनाथ मंदिर, सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में सम्पन्न हुए भव्य धार्मिक आयोजन
नगर के श्री प्राणनाथ जी मंदिर में 19 मार्च को नववर्ष अभिनंदन समारोह श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। श्री विजय अभिनंदन बुद्ध की शाखा द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम श्री 108 प्राणनाथ जी मंदिर ट्रस्ट, पांच पदमावती धाम के तत्वाधान में आयोजित किया गया।

Panna News: नगर के श्री प्राणनाथ जी मंदिर में 19 मार्च को नववर्ष अभिनंदन समारोह श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। श्री विजय अभिनंदन बुद्ध की शाखा द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम श्री 108 प्राणनाथ जी मंदिर ट्रस्ट, पांच पदमावती धाम के तत्वाधान में आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु सुंदरसाथ ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रात:काल विशेष पूजा-अर्चना, मंगल आरती, चारों मंदिरों के दर्शन एवं भजन-कीर्तन से हुई। मंदिर परिसर में भक्ति का वातावरण बना रहा और श्रद्धालु पूरे समय धार्मिक रस में सराबोर रहे। श्री प्राणनाथ चौक पर परंपरानुसार ध्वजारोहण किया गया जिसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर श्री 108 प्राणनाथ जी मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी, ट्रस्टी, पुजारी, विद्वान, विदुषी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग एवं युवा उपस्थित रहे जिनका उत्साह देखते ही बन रहा था। रात्रि में मंदिर परिसर में बौद्धिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

जिसमें धार्मिक प्रवचनों के माध्यम से नव वर्ष के महत्व एवं आध्यात्मिक जीवन पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में विक्रम संवत 1735-1678 ईसवी के हरिद्वार कुंभ के ऐतिहासिक प्रसंग का भी स्मरण किया गया। जब महामति श्री प्राणनाथ जी ने विभिन्न संप्रदायों के आचार्यों से शास्त्रार्थ कर विजय प्राप्त की थी और उन्हें विजयाभिनंद बुद्ध निष्कलंकावतार के रूप में मान्यता दी गई थी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य आध्यात्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाना एवं समाज में धर्म, संस्कृति और सदभावना का प्रसार करना रहा। कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से सहभागिता कर नव वर्ष का स्वागत किया।


Created On :   20 March 2026 3:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story