कांग्रेस के झूठ में ना आए जनता पिछले 15 माह की सरकार को याद करे: मीना पाण्डेय

कांग्रेस के झूठ में ना आए जनता पिछले 15 माह की सरकार को याद करे: मीना पाण्डेय

डिजिटल डेस्क, पन्ना। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार द्वार प्रदेश की बहिनों व माताओं को आर्थिक रूप से सुदृढ बनाने के उद्देश्य से पात्र महिलाओं के खाते में आगामी १० जून २०२३ से प्रत्येक माह उनके खाते में एक हजार रूपए की राशि डाली जायेगी। इस योजना को सरकार ने लाडली बहना योजना नाम दिया है। इस योजना के संबध में आज जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा एक पत्रकार वार्ता आयोजित कर सभी माताओं और बहिनों को योजना के बारे में बताया तथा कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और हमारे लाडले भैया शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई लाडली बहना योजना बहनों के मान, सम्मान और उनके स्वाभिमान की रक्षा के साथ उन्हें आर्थिक तौर पर सशक्त करने के लिए उनके द्वारा यह निर्णय लिया गया है।

उक्ताशय के उद्गार भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रीमती आशा गुप्ता ने कहीं। पत्रकारवार्ता में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती शशि परमार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय, महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती मनीषा गोस्वामी, जिला मीडिया प्रभारी श्रीमती शक्ति शर्मा और महिला मोर्चा कार्यालय मंत्री श्रीमती पल्लवी शर्मा उपस्थित रहीं। इस दौरान प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आशीष तिवारी और जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश शिवहरे भी उपस्थित रहे। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती शशि परमार ने कहा कि मध्यप्रदेश में लाडली बहिनों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा जो निर्णय लिया गया है उससे निश्चित ही रूप से महिलायों का मान-सम्मान बढेगा और उन्हें आर्थिक सशक्तिकरण मिलेगा।

पत्रकार वार्ता को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय ने संबोधित करते हुए कहा कि मातायें और बहिनें कांगे्रस पार्टी के झूठ में न आये वह इनकी १५ माह की सरकार का कार्यकाल याद करें। लाडली बहना योजना से सभी पात्र महिलाओं और बहनों को आर्थिक सुदृढीकरण के साथ-साथ मान व सम्मान भी मिलेगा। कार्यक्रम का सफल संचालन व आभार प्रदर्शन श्रीमती शक्ति शर्मा ने किया।

Created On :   29 May 2023 11:25 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story