- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- सट्टा खिला रहे आरोपी पर पुलिस ने की...
सट्टा खिला रहे आरोपी पर पुलिस ने की कार्यवाही

By - Bhaskar Hindi |27 Aug 2023 12:46 PM IST
डिजिटल डेस्क, पन्ना। अजयगढ के जयस्तंभ तिराहा के पास सट्टा खिला रहे एक आरोपी के विरूद्ध अजयगढ थाना पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है। पकडे गए आरोपी नर्मदा जाटव पिता मगनलाल जाटव उम्र ५८ वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक ५ बगराजन मोहल्ला अजयगढ के कब्जे से सट्टा पर्ची ४२० रूपए नगद डॉट पेन आदि जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा ४ क सट्टा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Created On :   27 Aug 2023 12:46 PM IST
Next Story