पन्ना: पीटीआर की हथिनी मोहनकली ने नर हाथी बच्चे को दिया जन्म

पीटीआर की हथिनी मोहनकली ने नर हाथी बच्चे को दिया जन्म
  • पीटीआर की हथिनी मोहनकली ने नर हाथी बच्चे को दिया जन्म
  • दुनियां की सबसे बुजुर्ग हथनी वत्सला टाइगर रिजर्व में

डिजिटल डेस्क, पन्ना। पन्ना टाइगर रिजर्व से मई की शुरूआत होने के साथ खुशखबरी भरी खबरें निकल कर आ रही हैं। पन्ना टाइगर रिजर्व की हथिनी कृष्णकली द्वारा दिनांक १ मई को मादा हाथी को जन्म दिया था जिसके बाद टाइगर रिजर्व के हाथियों से जुडी एक ओर खुशखबरी भरी खबर सामने आई। टाइगर रिजर्व की और अन्य हथिनी मोहनकली द्वारा आज ३ मई को प्रात: लगभग ४:३० बजे नर हाथी को जन्म दिया गया। नर हाथी का जन्म टाइगर रिजर्व के पन्ना परिक्षेत्र पन्ना अंतर्गत राजबरिया कैम्प स्थित कक्ष क्रमांक पी-३९४ में हुआ है। पन्ना टाइगर रिजर्व में मई माह में दो नन्हें मेहमानों के जन्म लेने से टाइगर रिजर्व में हाथियों का कुनबा १६ से बढकर १८ हो गया है। पन्ना टाइगर रिजर्व की फील्ड डायरेक्टर सुचिता तिर्की ने बताया कि हाथी का बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ्य है और महावतों द्वारा हथिनी एवं उसके बच्चे की निगरानी की जा रही है। पन्ना टाइगर रिजर्व में दो नन्हे मेहमानो के आने से उत्साह है हथिनी मोहनकली चौथी बार माँ बनी है।

यह भी पढ़े -कक्षा 5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षा के संबंध में राज्य शिक्षा केन्द्र ने जारी किये निर्देश

दुनियां की सबसे बुजुर्ग हथनी वत्सला टाइगर रिजर्व में

पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों के साथ ही हाथियों की समृद्ध दुनियां है पन्ना टाइगर रिजर्व में कुल १८ हांथी हो गए है इन हाथियों में दुनियां की सबसे बडी उम्रदराज हथनी वत्सला पन्ना टाइगर रिजर्व ही नहीं बल्कि देश की शान है। बुजुर्ग हथनी वत्सला की पूरे समय निगरानी होती है और उससे कोइ सेवा कार्य काफी समय से नहीं लिया जा रहा है। पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की सुरक्षा प्रबंधन में हाथियों की बडी भूमिका है। टाइगर रिलोकशन प्रोग्राम में हाथियों का प्रयोग किया जाता है।

यह भी पढ़े -यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई चालानी कार्यवाही

Created On :   4 May 2024 12:56 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story