शासकीय माध्यमिक शाला बल्देव मंदिर में मनाया गया स्कूल चले अभियान

शासकीय माध्यमिक शाला बल्देव मंदिर में मनाया गया स्कूल चले अभियान

डिजिटल डेस्क, पन्ना। शहर की माध्यमिक शाला श्री बल्देव मंदिर में आज दोपहर ०३ बजे स्कूल चले अभियान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 15 की पार्षद श्रीमती संगीता राय एवं रवि पाण्डेय, मनीषा गोस्वामी, प्रधानाध्यापक श्रीमती कीर्ति, सीएसी अंबुज श्रीवास्तव व प्रदीप खरे सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया वहीं बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय ने संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय चाहे प्राइवेट हो या शासकीय हमें शिक्षा पर ध्यान देना है। मां बच्चों की पहली पाठशाला है शिक्षकों की डांट का बुरा नहीं मानना चाहिए और अनुशासन जरूरी है। उन्होंने कहा कि पढ़ेंगे तो ही आगे बढ़ेंगे।

कार्यक्रम उपरांत छात्र-छात्राओं को कॉपी एवं पेन का वितरण किया गया। पार्षद श्रीमती संगीता राय ने कहा कि विद्यालय के विकास के लिए जो भी सहायता की आवश्यकता होगी हमें अवगत करायें हमारे द्वारा हर संभव मदद की जायेगी। विद्यालय प्राचार्य श्रीमती खरे ने कुछ समस्याओं से अवगत कराया जिस पर वार्ड पार्षद एवं नपा अध्यक्ष के द्वारा जल्द से जल्द निराकरण का आश्वासन दिया गया। वहीं रवि पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि छात्र-छात्राएं मन लगाकर पढ़ाई करें। वहीं पार्षद संगीता राय ने कहा कि खूब मन लगाकर पढे निरंतर विद्यालय आयें। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्रधानाध्यापक श्रीमती कीर्ति खरे ने किया।

Created On :   20 July 2023 12:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story