- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- पुत्र ने पिता पर किया हमला
पन्ना: पुत्र ने पिता पर किया हमला

By - Sanjana Namdev |26 Sep 2023 12:48 PM GMT
डिजिटल डेस्क, पन्ना। कोतवाली थाना क्षेत्र की ककहरटी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम देवरी रनवाहा में एक ५२ वर्षीय अधेड को उसके पुत्र के द्वारा घायल कर देने की जानकारी सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रहलाद यादव पिता गुल्लु यादव निवासी ग्राम देवरी रनवाहा जिसको पुत्र के द्वारा झगडा करते हुए घायल कर दिया गया था। जिसको परिजन जिला चिकित्सालय पन्ना लाए जहां घायल का इलाज जारी किया गया। वहीं ग्राम कोहनी पिपरी में विवाद में एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसको जिला चिकित्सालय पन्ना में भर्ती कराया गया। घायल व्यक्ति जग्गनाथ पटेल उम्र ६० वर्ष पिता मोहन को परिजनों के द्वारा जिला चिकित्सालय में इलाज हेतु भर्ती कराया गया। जहां विवाद में घायल का इलाज शुरू कर दिया गया है।
Created On :   26 Sep 2023 12:48 PM GMT
Next Story