- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में सोनिया...
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में सोनिया बनीं पन्ना विधानसभा प्रभारी

By - Bhaskar Hindi |7 Aug 2023 11:28 AM IST
डिजिटल डेस्क, पन्ना। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष कुमारी सोनिया यादव को पिछड़ा वर्ग मोर्चा में पन्ना विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी पिछडा वर्ग मोर्चा द्वारा विधानसभा प्रभारियों की सूची गत दिवस जारी की गई है। जिसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा केे प्रदेशाध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा के निर्देशन में भाजपा के जिलाध्यक्ष रामबिहारी चोरसिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र यादव की सहमति से कुं. सोनिया की नियुक्ति पिछड़ा वर्ग मोर्चा में पन्ना विधानसभा प्रभारी के तौर पर की गई है।
Created On :   7 Aug 2023 11:28 AM IST
Next Story