पन्ना: स्वच्छता अभियान से नागरिकों को जोडने के लिये 22 जनवरी तक चल रहा है विशेष अभियान

स्वच्छता अभियान से नागरिकों को जोडने के लिये 22 जनवरी तक चल रहा है विशेष अभियान
  • श्रीराम मंदिर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर
  • स्वच्छता अभियान से नागरिकों को जोडने के लिये 22 जनवरी तक चल रहा है विशेष अभियान

डिजिटल डेस्क, पन्ना। श्रीराम मंदिर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगरीय क्षेत्रों में नागरिकों की उपस्थिति को देखते हुए नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय ने नगरीय निकायों को दिशा-निर्देश जारी किये हैं। यह अभियान 22 जनवरी तक सघन रूप से जारी रहेगा। अभियान की शुरूआत 12 जनवरी से की जा चुकी है। निर्देशों में कहा गया है कि नगरीय निकायों में सभी सार्वजनिक और आवासीय क्षेत्रों में नागरिकों की भागीदारी से सघन सफाई अभियान चलाया जाये। इस दौरान निकायों में सफाई व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाये। अभियान के दौरान विशेष रूप से मंदिरों के आसपास स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और युवाओं की भागीदारी अधिक से अधिक सुनिश्चित की जाये। नगरीय प्रशासन एवं विकास ने जारी निर्देशों में कहा है कि नगरीय क्षेत्रों के सभी मंदिरों और पवित्र नदियों व जलाशयों पर प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाये। इस मौके पर दीपदान के लिये निकायों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के साथ व्यवसायिक गतिविधियों को व्यवस्थित रखे जाने के निर्देश दिये हैं।

यह भी पढ़े -वन भूमि का सीमितकरण व सकरिया हवाई अड्डे को प्रारंभ करवाने के लिए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

स्वच्छता अभियान के प्रति जनजागरूकता बढाने के लिये स्थानीय स्तर पर रंगोली प्रतियोगिता, श्रेष्ठ कार्य करने वाले युवाओं को पुरस्कृत करने के लिए भी निर्देशित किया गया है। निकायों से कहा गया है कि जन संगठनों के माध्यम से आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परिचर्चा, नृत्य नाटिका और भजन संध्या का आयोजन किया जाये। निकाय में स्थित उच्च शिक्षा के प्रतिष्ठानों में मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के प्रसंगों पर परिचर्चा कराई जाये। निकाय में उपलब्ध सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा जाये जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो। ऐसे मौकों पर निकाय शहरी क्षेत्र में सौन्दर्यता पर विशेष ध्यान रखें। निकाय स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में सांसद, विधायक, नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधि, स्वसहायता समूह के सदस्य, वरिष्ठ नागरिक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को आमंत्रित किया जाये।

यह भी पढ़े -राज्यपाल के कार्यक्रम में लगे पण्डाल को निकालते समय शराबी युवक ने मचाया उत्पात

Created On :   15 Jan 2024 10:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story