- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- रैपुरा पहुंचे पुलिस अधीक्षक, चुनावी...
पन्ना: रैपुरा पहुंचे पुलिस अधीक्षक, चुनावी तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

डिजिटल डेस्क, पन्ना। आगामी चुनावों के मद्देनजर पुलिस सजग नजर आ रही है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए नवागत पुलिस अधीक्षक सांई कृष्ण एस थोटा द्वारा रैपुरा थाना क्षेत्र का भ्रमण किया गया। पहले उन्होंने रैपुरा के लोगो से कांफ्रेस हाल में मुलाकात की। जहां लोगों से उन्होंने रैपुरा क्षेत्र के बारे में जानकारी लेते हुए क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को जाना। कस्बे के छोटे-छोटे बच्चों ने पुलिस अधीक्षक को गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद थाना प्रभारी कक्ष में आगामी चुनाव को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा कि उनका यहां आने का उद्देश्य आगामी चुनावों की दृष्टि से सुरक्षा का जायजा लेना तथा यह जिला उनके लिए नया है इसलिए यहां अपराध और लोगों की राय जानना था। प्रदेश के कई जिलों के साथ-साथ उत्तरप्रदेश से भी जिले की काफी सीमा लगती है इसलिए चेक पॉइंट्स बनाकर सुरक्षा के इंतजामों की तैयारी कर ली गई है। पुलिस अधीक्षक पन्ना के साथ एसडीओपी सौरभ रत्नाकर और थाना प्रभारी सुधीर कुमार बेगी भी मौजूद रहे।
Created On :   15 Sept 2023 2:39 PM IST