टैक्सी यूनियन की समस्याओं दूर किया जाएगा: बृजेन्द्र प्रताप सिंह

टैक्सी यूनियन की समस्याओं दूर किया जाएगा: बृजेन्द्र प्रताप सिंह

डिजिटल डेस्क, पन्ना। जिले में डायमण्ड टैक्सी यूनियन द्वारा एक विशाल रैली निकाली गई। यह रैली संतोष चाणक्य रैकवार के नेतृत्व में नगर के प्रमुख मार्गों से तिरंगा झण्डा लेकर देश भक्ति के साथ एक रैली निकाली गई। रैली का समापन लवकुश वाटिका में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन के खनिज एवं श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह रहे, विशिष्ट अतिथि के तौर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय व विधायक प्रतिनिधि विष्णु पाण्डेय उपस्थित रहे। यूनियन के अध्यक्ष संतोष चाणक्य रैकवार ने स्वागत भाषण में मंत्री श्री सिंह से टैक्सी चालकों की समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर मंत्री श्री सिंह द्वारा उनकी प्रत्येक समस्याओं का निराकरण किए जाने का आश्वासन दिलाया गया। इसी क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय ने कहा कि आप लोगों का नगर पालिका से संबधित जो भी कार्य होगा उसमें सभी का भरपूर सहयोग किया जायेगा। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा, महामंत्री राजकुमार वर्मा, नीरज लोधी, प्रेम शर्मा, दिलीप शिवहरे, रूपेश मोदी, यूनियन के उपाध्यक्ष विक्रम रैकवार, हबीब खान, मुकेश एवं बडी संख्या में टैक्सी यूनियन के सदस्य उपस्थित रहे।

Created On :   3 Aug 2023 9:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story