- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- तारा के विद्यालय में मनाया गया...
तारा के विद्यालय में मनाया गया शिक्षक दिवस
By - Sanjana Namdev |7 Sep 2023 8:19 AM GMT
डिजिटल डेस्क, पन्ना। अमानगंज के समीपी ग्राम तारा में संचालित अशासकीय विद्यालय महात्मा ज्योतिबा राव फुले पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया। जहां विद्यालय प्रमुख सहित अन्य शिक्षकों का छात्र-छात्राओं द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णनन के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर माल्यापर्ण किया गया। इस दौरान उपस्थित पुष्पेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि शिक्षक एक ऐसा दीपक होता है जो सारे जगह को उजियारा देता है और छात्र-छात्राओं को कुम्हार की तरह भीतर से सहारा देकर एक नए सांचे में ढलाता है। इस दौरान शिक्षकगण भूपेन्द्र कुशवाहा, अभिलाषा कुशवाहा, शिक्षा पाण्डेय, रामकिशोर कुशवाहा, भागीरथ कुशवाहा व रामचरण कुशवाहा सहित काफी संख्या में छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।
Created On :   7 Sep 2023 8:19 AM GMT
Next Story