- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- देर रात्रि तक मतदान सामग्री...
पन्ना: देर रात्रि तक मतदान सामग्री स्ट्रांग रूम में हुई जमा, सीसीटीवी कैमरे एवं सुरक्षा बल की रहेगी निगरानी

डिजिटल डेस्क, पन्ना। विधानसभा निर्वाचन 2023 के चुनाव के बाद पन्ना जिले की तीन विधानसभा क्षेत्र के 901 मतदान केन्द्रों की मतदान सामग्री देर रात्रि तक शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना के स्ट्रांग रूम में जमा की गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन के तहत जिले के पन्ना, पवई और गुनौर विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण रूप से मतदान संपन्न होने के बाद मतदान दलों के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सुरक्षित ईवीएम मशीन सहित अन्य सामग्री जमा की गई। श्री सिंह ने बताया कि सभी सामग्री को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम में सील कर बंद कराया गया। पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण एस थोटा ने बताया कि मतदान दलों की बसों को सुरक्षित लाने के लिए पुलिस बल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी एवं स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने के लिए भी मार्ग को सुरक्षित कराया गया था। मतदान सामग्री एवं मशीन सहित अन्य सामग्री को सुरक्षित रखने एवं सुरक्षा की दृष्टि से संपूर्ण स्ट्रांग रूम परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिला कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के तहत कंट्रोल रूम से की जा रही मॉनिटरिंग का जायजा भी लिया गया। तीन चक्रीय सुरक्षा व्यवस्था 3 दिसंबर मतगणना अवधि तक की गई है।
Created On :   19 Nov 2023 3:04 PM IST