- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- महिला आरक्षण बिल का किया स्वागत,...
पन्ना: महिला आरक्षण बिल का किया स्वागत, व्यक्त की प्रसन्नता

By - Bhaskar Hindi |25 Sept 2023 3:54 PM IST
डिजिटल डेस्क, पन्ना। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शशि परमार के नेतृत्व में महिला आरक्षण बिल नारी शक्ति वंदन अधिनियम को संसद के दोनों सदनों में स्पष्ट बहुमत से पारित होने की खुशी में समस्त महिला पदााधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने इसका जोरदार स्वागत किया। जिसमें सभी के द्वारा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। सभी ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार भी ज्ञापित किया। इस दौरान मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय, उपाध्यक्ष श्रीमती आशा गुप्ता, ऊषा सोनी, पूनम यादव, मनीषा गोस्वामी, उर्मिला कुशवाहा, कल्पना यादव, संगीता शिवहरे, ओप्पो मजूमदार, आशा जडिया, रजनी साहू, पूनम सिंह, प्रभाजी सुनीता यादव व संगीता सेन उपस्थित रहीं।
Created On :   25 Sept 2023 3:54 PM IST
Next Story