कर्नाटक में सत्ता बदलने के दुष्परिणाम दिखने लगे - मोदी

कर्नाटक में सत्ता बदलने के दुष्परिणाम दिखने लगे - मोदी
  • पुणे में मेट्रो के दो विस्तारित मार्गों का लोकार्पण
  • पिंपरी चिंचवड़- सिविल कोर्ट शिवाजीनगर और वनाज- रूबी हॉल क्लिनिक

डिजिटल डेस्क, पुणे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों मंगलवार को पुणे में मेट्रो के पिंपरी चिंचवड़- सिविल कोर्ट शिवाजीनगर और वनाज- रूबी हॉल क्लिनिक दो विस्तारित मार्गों का लोकार्पण किया गया। मेट्रो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के बाद अपने संबोधन में उन्होंने महाराष्ट्र में अलग-अलग राजीनीतिक दलों के एक साथ आकर सत्ता बनाने से राज्य के विकास को गति मिलने की बात कही। वहीं, प्रधानमंत्री ने कर्नाटक में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद मौजूदा हालातों पर कटाक्ष करते हुए कर्नाटक सरकार पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु सबसे बड़ा आईटी हब और ग्लोबल इन्वेस्टर्स सेंटर है। उस लिहाज से कर्नाटक में विकास होना अपेक्षित है, मगर वहां सरकार बदली और जनता का नुकसान हुआ। विकास के लिए नीति, संकल्प और निष्ठा जरूरी है, यह बताना भी वे नहीं भूले।

प्रधानमंत्री ने कनार्टक सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कर्नाटक राज्य में क्या चल रहा है सब देख रहे हैं। सरकार बदलते ही उसके दुष्परिणाम नजर आने लगे हैं। कर्नाटक सरकार के पास राज्य के विकास और युवाओं के भविष्य के लिए बजट ही नहीं है। कर्नाटक में जिस प्रकर की घोषणा हुई और सरकार बनी, उसका विपरीत असर कुछ ही समय में दिखना शुरू हो गया है। आज कर्नाटक सरकार खुद मान रही है कि उनके पास बेंगलुरु और कर्नाटक के विकास के लिए बजट नहीं है। यह देश के लिए चिंता का विषय है।

Created On :   1 Aug 2023 8:46 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story