सफलता के कदम: पुणे संस्करण की सफलता के उपलक्ष्य में आयोजन, जानीमानी हस्तियों ने शिरकत की

पुणे संस्करण की सफलता के उपलक्ष्य में आयोजन, जानीमानी हस्तियों ने शिरकत की
  • लोकप्रिय हिंदी समाचार पत्र दैनिक भास्कर
  • पुणे संस्करण की सफलता के उपलक्ष्य में खास कार्यक्रम
  • राजधानी मुंबई के बाद पुणेे में पाठकों का दिल जीता

डिजिटल डेस्क, पुणे। देश का लोकप्रिय हिंदी समाचार पत्र दैनिक भास्कर हर दिन नए आयाम तय कर रहा है। एक और नया पुणे संस्करण की सफलता के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में उद्योगपति प्रदीप भार्गव, डॉ. दीपक शिकारपुर, पुणे विभागीय आयुक्त डॉ. चंद्रकांत पुलकुंडवार, उद्योगपति डॉ.दीपक करंदीकर, उद्योगपति विट्ठल मणियार, पुणे के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने शिरकत की। इस अवसर पर दैनिक भास्कर के चेयरमैन मनमोहन अग्रवाल, एमडी कैलाश अग्रवाल , डायरेक्टर राकेश अग्रवाल, निदेशक सुमित अग्रवाल, डायरेक्टर अमित अग्रवाल भी उपस्थित थे। संस्करण का शुभारंभ जोरशोर से हुआ। जश्न में शहर की जानीमानी हस्तियों ने शिरकत की।


आपको बता दें पुणे, मुंबई, नागपुर सहित राज्यभर की ताजा खबरों को भास्कर के डिजिटल पोर्टल भास्करहिन्दी.कॉम पर पढ़ा जा सकता है।


महाराष्ट्र के अन्य शहरों की तरह हिंदी संस्करण में ही शुरुआत हो चुकी है। दैनिक भास्कर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के अलावा नागपुर (11 जिलों के लिए), छत्रपति संभाजी नगर और अकोला से प्रकाशित होता है। अब पुणे में भी दैनिक भास्कर का नया संस्करण शुरू होने से पठकों में खासा उत्साह है।


इससे पहले मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दैनिक भास्कर टीम को बधाई दी थी। उन्होंने कहा था कि, "दैनिक भास्कर अपने नए संस्करण का पुणे से प्रारंभ कर रहा है, यह जानकर प्रसन्नता हुई। पुणे सांस्कृतिक और शिक्षा के दृष्टी से महत्वपूर्ण शहर है। ऐसे शहर में दैनिक भास्कर के संस्करण का आगमन एक अच्छी पहल है। दैनिक भास्कर का इस पुणे शहर के आगमन का मैं हृदयपूर्वक स्वागत करता हूं। भारत के स्वतंत्रता संग्राम से हमारी अखबार की दुनिया उभरी है। अखबारों ने इस स्वतंत्रता संग्राम में बड़ी अहम भूमिका निभाई है। अखबारों के कारण ही भारत में महान पत्रकारिता का युग प्रारंभ हुआ।"



दैनिक भास्कर ने पुणे में अपना समाचार पत्र लॉन्च कर 16 मार्च 2024 को श्रीमंत दगड़ू शेठ हलवाई मंदिर में 1101 किलोग्राम वजन का महालड्डू का प्रसाद समर्पित किया





Created On :   4 April 2024 4:16 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story