- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- 2 सगे भाइयों समेत 3 हमलावरों को...
Satna News: 2 सगे भाइयों समेत 3 हमलावरों को उम्रकैद

- सिविल लाइंस पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 और 25/27 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज करते हुए चार्जशीट पेश की थी।
- घटना नगर निगम के पार्षद पद के चुनाव के चलते रंजिशन हुई थी।
Satna News: हत्या की कोशिश के आरोप में दोष सिद्ध पाए जाने पर तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश विकास भटेले की कोर्ट ने 2 सगे भाइयों मुन्नीलाल उर्फ रोहित पांडेय और राजकिशोर उर्फ राजू पांडेय के अलावा एक अन्य शिवम पांडेय सभी निवासी आकाश गंगा नगर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने 10 हजार का अर्थदंड भी लगाया है। अभियोजन की ओर से एजीपी राघवेन्द्र सिंह ने पक्ष रखा।
पेट में मारी थी गोली
अभियोजन के अनुसार वर्ष 2023 की 5 जून को आकाश गंगा नगर पतेरी निवासी अमित तिवारी रात तकरीबन साढ़े 10 बजे मोहल्ले में ही एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। आरोपी वहां स्वागत गेट के पास पहले से मौजूद थे। आरोपियों ने अमित तिवारी को पकड़ लिया और कुछ कदम आगे ले जाकर पेट में गोली मार दी।
गोली लगते ही अमित मौके पर गिर गए और आरोपी भाग गए। आहत को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना नगर निगम के पार्षद पद के चुनाव के चलते रंजिशन हुई थी। सिविल लाइंस पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 और 25/27 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज करते हुए चार्जशीट पेश की थी।
Created On :   2 May 2025 1:37 PM IST