- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- महिला की हत्या का आरोपी भेजा गया...
Satna News: महिला की हत्या का आरोपी भेजा गया जेल

By - Bhaskar Hindi |13 May 2025 2:32 PM IST
- घटना के बाद मृतका का बड़ा बेटा वहां पहुंचा तो आरोपी भाग निकला था।
- कुल्हाड़ी से हमला करने के बाद आरोपी ने महिला की चारपाई में आग भी लगा दी थी।
Satna News: बरौंधा थाना अंतर्गत खोही बेलउंंहान में 10-11 मई की दरमियानी रात धारदार हथियार से बुजुर्ग महिला क्षमता वर्मा पति स्वर्गीय रामबहोरी (60) की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी सत्यम उर्फ ठोकिया कोरी पिता रामकरण कोरी (22) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
हत्या के आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। बरौंधा पुलिस के मुताबिक आरोपी सत्यम गलत नीयत से महिला के पास पहुंचा था। विरोध करने पर उसने कुल्हाड़ी से उसके सिर में वार कर दिया था।
कुल्हाड़ी से हमला करने के बाद आरोपी ने महिला की चारपाई में आग भी लगा दी थी। मां की आवाज सुनकर बेटे की नींद खुली तो आरोपी ने बेटे पर भी जानलेवा हमला कर दिया था। घटना के बाद मृतका का बड़ा बेटा वहां पहुंचा तो आरोपी भाग निकला था।
Created On :   13 May 2025 2:32 PM IST
Next Story