- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- सलाखों के पीछे पहुंचा इनामी आरोपी,...
Satna News: सलाखों के पीछे पहुंचा इनामी आरोपी, गोली कांड में चल रहा था फरार

Satna News: कोठी थाना क्षेत्र के लोखरिहा में 17 मई की रात को लोकेन्द्र सिंह पर कट्टे से फायर कर हत्या की कोशिश करने वाले मुख्य आरोपी अनुराग पुत्र दलवीर सिंह 21 वर्ष, को पुलिस ने एक दिन की रिमांड के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
उसके कब्जे से 12 बोर का कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी जब्त किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक की तरफ से 5 हजार का इनाम घोषित किया गया था, मगर वह काफी समय तक पुलिस को चकमा देता रहा और फरारी में ही पीड़ित परिवार को फोन कर धमकी भी दे रहा था।
ऐसे में जब पुलिस का दबाव बढ़ा तो आरोपी ने 23 जून को जिला न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया, जहां से उसकी गिरफ्तारी की गई थी। इससे पूर्व दो सह आरोपी लवकुश सिंह और विनय सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है।
Created On :   25 Jun 2025 1:38 PM IST
Next Story















