सिवनी: बेटे की मृत्यु के सदमें में मां की भी हुई मौत

बेटे की मृत्यु के सदमें में मां की भी हुई मौत
  • क्षेत्र में गमगीन हुआ माहौल, लोगों में हो रही चर्चा
  • इस घटना से परिजन और आसपास के लोग स्तब्ध हैं।
  • पुत्र का अंतिम संस्कार करके परिजन घर लौटे तो उन्होंने देखा कि घर में मां की भी मौत हो गई है।

डिजिटल डेस्क,सिवनी। गोरखपुर बरघाट के रहने वाले शिक्षक पुत्र की मौत के सदमे में उसकी मां की भी मृत्यु हो गई। बेटे का अंतिम संस्कार कर वापस लौटे लोगों ने देखा कि घर में उसकी मां का भी देहांत हो चुका है। मां-बेटे की एक ही दिन मृत्यु से क्षेत्र का माहौल गमगीन हो गया है।

हार्ट अटैक से हुई मृत्यु

गोरखपुर के रहने वाले एक परिवार में 45 वर्षीय शिक्षक पुरुषोत्तम राहंगडाले का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। तबीयत बिगडऩे पर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। शनिवार को उन्होंने जिला अस्पताल सिवनी में दम तोड़ दिया।

शिक्षक राहंगडाले का अंतिम संस्कार शनिवार शाम को उनके पैतृक गांव गोरखपुर में किया गया। इस दौरान वापस घर लौट रहे परिवार को जो खबर सुनने को मिलने वाली थी वह उन्हे और अधिक दुखी कर देने वाली थी।

मां ने भी तोड़ा दम

अपने पुत्र की मौत की खबर से 70 वर्षीय मां छाया राहंगडाले गहरे सदमे में आ गईं। शनिवार शाम को अंतिम संस्कार के लिए पुत्र का पार्थिव शरीर घर से निकाला गया तो मां और अधिक गहरे सदमे में डूब गई। जब पुत्र का अंतिम संस्कार करके परिजन घर लौटे तो उन्होंने देखा कि घर में मां की भी मौत हो गई है।

परिवार पर टूटा पहाड़

इस घटना से परिजन और आसपास के लोग स्तब्ध हैं। परिवार पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मां छाया राहंगडाले का अंतिम संस्कार रविवार सुबह किया गया। शिक्षक राहंगडाले के निधन और उनकी मां के दु:खद अंत ने पूरे इलाके में शोक का माहौल बना दिया है।

Created On :   10 Jun 2024 1:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story