Seoni News: 4 दिन में 7 डिग्री चढ़ा पारा, सडक़ें रहीं सूनी, गर्मी से लोग परेशान

4 दिन में 7 डिग्री चढ़ा पारा, सडक़ें रहीं सूनी, गर्मी से लोग परेशान
  • अधिकतम तापमान पिछले 4 दिन में 7 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है।
  • अब लोगों को मानसून का इंतजार है, ताकि गर्मी से राहत मिल सकें।

Seoni News: जिले में नौतपा तो नहीं तपा, लेकिन अब लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। रविवार को सुबह से ही सूरज के तीखे तेवर देखने को मिले। स्थिति यह हो गई कि लोग गर्मी व तपिस से परेशान हो गए है। रविवार को अधिकतम तापमान 40.02 डिग्री सेल्स्यिस एवं न्यूनतम तापमान 24.04 डिग्री सेल्सियस रहा।

अधिकतम तापमान पिछले 4 दिन में 7 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। सुबह से ही भीषण गर्मी से लोगों की हालत खराब हो गई। लू के थपेड़े झुलसाते रहे। दोपहर होते-होते शहर की सडक़े सूनी हो गई थीं। शहर की सडक़ों में दोपहर में जरुरी काम वाले लोग ही नजर आए।

जो लोग बाहर निकले, वे भी धूप व लू से बचने के लिए सिर व मुंह पर कपड़ा बांधकर निकले। ऐसी गर्मी में दुकानों में भी ग्राहक नहीं पहुंचे। अब लोगों को मानसून का इंतजार है, ताकि गर्मी से राहत मिल सकें।

ऐसा रहा तापमान- बीते बुधवार को अधिकतम तापमान 33.0 डिसे दर्ज किया गया था। इसके बाद गुरुवार को 36.2 डिसे, शुक्रवार को 38.2 डिसे, शनिवार को 37.2 डिसे एवं रविवार को अधिकतम तापमान 40.02 डिसे रहा।

Created On :   9 Jun 2025 2:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story