- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- पर्यटन क्षेत्र क्षीर सागर एरिया में...
Shahdol News: पर्यटन क्षेत्र क्षीर सागर एरिया में बाघ का मूवमेंट, सडक़ किनारे दिखा

By - Bhaskar Hindi |21 Jun 2025 1:11 PM IST
- बाघ को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए।
- वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
- विभाग के अनुसार इस क्षेत्र में बाघ का मूवमेंट बना रहता है।
Shahdol News: मुख्यालय से लगे पर्यटन इलाके वन परिक्षेत्र शहडोल के क्षीरसागर एरिया में बाघ की मूवमेंट ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। निपनिया से क्षीरसागर मार्ग पर बुधवार शाम बाघ को देखा गया। जो ललमटिया के पास तारों की फैंसिंग के पास घंटों तक बैठा रहा।
बाघ को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। कई लोगों ने मोबाइल कैमरे में कैद भी किया। जानकारी के बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। भीड़ को वहां से हटाने का प्रयास किया। चार सदस्यीय दल क्षेत्र में गश्त के लिए भेजा गया।
नागरिकों को चेताया गया कि बाघ के नजदीक न जाएं। विभाग के अनुसार इस क्षेत्र में बाघ का मूवमेंट बना रहता है। लेकिन स्थानीय निवासियों में चिंता बढ़ गई है। क्योंकि बाहर के लोगों का भी क्षीरसागर इलाके में आना लगा रहता है।
Created On :   21 Jun 2025 1:11 PM IST
Next Story