- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- तापमान में गिरावट लेकिन फसलों व...
Shahdol News: तापमान में गिरावट लेकिन फसलों व सब्जियों को नुकसान

- सुबह धूप, दोपहर बाद तेज बारिश के बीच गिरे ओले
- बारिश के बाद तापमान में गिरावट आ गई और लोगों को तीखी गर्मी से राहत मिली
- किसानों की गेहूं की फसल पककर कटाई के इंतजार में है जिसे नुकसान हुआ।
Shahdol News: जिले में बदले मौसम का असर तीसरे दिन बारिश व ओलावृष्टि के रूप में सामने आया। गुरुवार को सुबह के समय तेज धूप निकली थी, हल्के बादल आसमान पर थे। दोपहर 3 बजे के बाद घने काले बादलों का डेरा हुआ, इसके बाद तेज बारिश शुरु हो गई।
करीब 30 मिनट तक शहर में मूसलाधार बारिश हुई, जिसके साथ ओले भी गिरे। बड़े आकार के ओलों से सडक़ों व घास पर सफेद चादर सा नजारा देखने को मिला। मुख्यालय के अलावा आसपास के गावों में भी ओले गिरने की सूचना है।
बारिश के बाद तापमान में गिरावट आ गई और लोगों को तीखी गर्मी से राहत मिली। ठंडी हवाओं से मौसम खुशनुमा हो गया। लेकिन ओलावृष्टि के कारण किसानों में चिंता है। क्योंकि कई किसानों की गेहूं की फसल पककर कटाई के इंतजार में है जिसे नुकसान हुआ।
इसी प्रकार टमाटर सहित अन्य प्रकार की सब्जियों पर विपरीत असर हुआ। एक दिन पहले बुधवार को भी सिंहपुर क्षेत्र में ओला गिरने से सब्जियों व अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा था। आम की फसल को नुकसान पहुंचा।
Created On :   2 May 2025 5:03 PM IST