क्राइम: 97 हजार रुपए का सुगंधित तंबाकू जब्त, कार्रवाई में दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

97 हजार रुपए का सुगंधित तंबाकू जब्त, कार्रवाई में दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
  • सेवाग्राम के आदर्शन दगर निवासी दो लोगों को हिरासत में लिया, तंबाकू जब्त
  • बालक को कुएं में धकेलने वाली महिला अब भी पुलिस पकड़ से बाहर
  • शातिर दोपहिया चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, फर्जी नंबर लगाकर घूम रहा था

डिजिटल डेस्क, वर्धा | अन्न व औषधि प्रशासन विभाग अन्न सुरक्षा अधिकारी ने रविवार को सेवाग्राम के आदर्शन दगर निवासी दो लोगों को हिरासत में लेकर उनके पास से अलग अलग प्रकार 97 हजार 100 रुपए का सुगंधित तंबाकू का माल जब्त किया गया। अन्न व औषधि प्रशसन विभाग के अन्न सुरक्षा अधिकारी किरण संगास्वामी गेडाम को मिले गुप्त जानकारी मिली थी कि सेवाग्राम के आदर्श नगर निवासी धीरज दिनेश यादव व गोश्रव राजू मेश्राम यह दोनों प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू की बिक्री कर रहे हैं। जानकारी के आधार पर सुरक्षा अधिकारी किरण रंगास्वामी गेडाम ने दोनों के घर पर छापा मारकर उनके घर से अलग अलग प्रकार का सुगंधित तंबाकू बरामद किया, जिसकी कीमत 97 हजार 100 रुपए बतायी गई है। इस मामले में सेवाग्राम पुलिस थाने में उक्त आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

बालक को कुएं में धकेलने वाली महिला अब भी पुलिस पकड़ से बाहर

नालवाडी परिसर के एक 12 वर्षीय बालक को अघोरी कृत्य का शिकार करने का प्रयास करने वाली महिला आरोपी अब तक पुलिस के हाथ नही लगी है। इस महिला के तलाश के लिए वर्धा थाने का पुलिस दल जगह जगह तलाश में जुटा है। नालवाडी के नागसेन नगर में कुछ वर्ष पूर्व से वास्तव्य में रहने वाली शारदा राजू वरके इस महिला ने 12 वर्षीय सर्वेश को काम के तलाश करने के बहाने लेकर गयी। कुछ समय बाद एक निर्जन स्थान पर रहे कुए में सर्वेश को धक्का मारकर कुए में गिरा दिया। मात्र सौभाग्य से सर्वेश रस्सी के सहारे से कुए से बाहर आया ओर अपने घर जाकर घटीत प्रकार अपने परिजनो को बताया। सर्वेश की दादी ने शहर पुलिस थाना में दर्ज किए शिकायत पर से आरोपी महिला शारदा वरके के खिलाफ अलग अलग धारा के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी शारदा यह घटना के दिन से फरार है। उस के घर में मनोरूग्ण रहा उस का पति है। शारदा के पति को उस के बारे में कोई भी जानकारी नही है। शारदा यह कहा की मुल निवासी है। यह बात अब तक पुलिस को पता नही चली है। शारदा यह चंद्रपुर जिले की निवासी होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। उस के तलाश के लिए पुलिस का एक दल भेजा गया था। मात्र पुलिस को शारदा की कोई जानकारी नही मिल सकी। शारदा का मोबाइल भी बंद होने से उस की तकनिकी जानकारी मिलना कठीन हुआ है। ऐसा अघोरी कृत्य करने वाली महिला की तत्काल तलाश की जाए व इस घटना के पिछे का मास्टरमाईड की तलाश की जाए, एसी मांग अंधश्रद्धा निर्मुलन समिति के पदाधिकारियों सहित सदस्यो की ओर से की जा रही है। फिलहाल इस प्रकरण के जांच की ओर अनेकों का ध्यान लगा है।

शातिर दोपहिया चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, फर्जी नंबर लगाकर घूम रहा था

उधर पुसद में स्थानीय पंचायत समिति परिसर से चुराई गई मोटर साइकिल पर रिश्तेदारों के मोटर साइकिल का नंबर लगाकर घूमने वाले शातिर दोपहिया चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम शाहरुख खान बशिर खान पठान(30) बताया गया है। जानकारी के अनुसार उसने पंचायत समिति के सामने से 29 अक्टूबर 2023 को दोहपिया क्र. एमएच29 एए 6622 चुराई थी। जिसकी शिकायत फरियादी मो.मुजीद मो.इस्माइल शेख (45) ने शहर थाने मे शिकायत दी थी। डीबी के पीएसआइ शरद लोहकरे और उनके टीम ने 28 जनवरी को शाहरूख निवासी राजेंद्रप्रसाद वार्ड उमरखेड से इस बाईक के साथ गिरफ्तार किया। उसने इस मोटरसाइकिल का नंबर एमएच 29 यु 2553 डाला था। 45 हजार मुल्य की यह मोटर साइकिल जब्त की गई है। इसी आरोपी के पास से दुसरी मोटर साइकिल एमएच 29 एडब्ल्यू 4202 भी जब्त की गई है।


Created On :   30 Jan 2024 2:40 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story