- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Yavatmal
- /
- 5 लाख के प्रतिबंधित एचटीबीटी बीज के...
Yavatmal News: 5 लाख के प्रतिबंधित एचटीबीटी बीज के राजस्थान कनेक्शन की होगी जांच

- कृषि अधिकारी ने पत्र-परिषद में दी जानकारी
- कहा, अमरावती के दलाल को दबोचा जाएगा
Yavtmal News प्रतिबंधित एचटीबीटी बीज का जिले में बड़े पैमाने पर आने की चर्चा हो रही है। कृषि विभाग ने अब तक 7 कार्रवाई की है। राजस्थान से ट्रक में भरकर 17.58 लाख के बीज आर्णी में लाकर गांव के किसानों को रास्ते पर ही शुरू कर किया गया था। इन आरोपियों को दबोचा गया। उसी प्रकार महागांव, यवतमाल, नेर, बाभुलगांव में 1-1 और रालेगांव में 2 स्थानों पर कार्रवाई की गई। यह जानकारी कृषि विभाग के अधिकारियों ने जिलाधिकारी के सामने पत्रकारों को दी। इसमें बाभुलगांव में 5 लाख 16 हजार का माल पकड़ा गया था। अन्य स्थानों पर भी हजारों के माल पकड़े गए हैं। बाभुलगांव, रालेगांव में जो बीज पकड़े गए, उसमें अमरावती का दलाल का नाम सामने आया है। उसे गिरफ्तार करने के लिए बाभुलगांव, रालेगांव पुलिस काम कर रही है।
पूर्व विधायक चटप ने बोये बीज : पूर्व विधायक वामनराव चटप ने जिला प्रशासन को चुनौती देकर इस एचटीबीटी बीज की बुआई की है। उन्होंने बुआई के पहले बता दिया था कि फलाने खेत में शुक्रवार की दोपहर प्रतिबंधित एचटीबीटी बीज की बुआई की जाएगी। मगर उन पर या उनके शेतकरी संगठन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यह मामला चर्चा का विषय बना है।
दाम कम इसलिए किसान करते हैं पसंद : लागत कम होने से किसान प्रतिबंधित एचटीबीटी बीज खरीदना ज्यादातर खरीदते हैं। इसमें बोंडइल्ली का खतरा न के बराबर रहता है। बाकी कपास के बीज में बोंडइल्ली का प्रकोप होने के बाद उससे निजात पाने के लिए कीटनाशक छिड़काव पर ज्यादा खर्च किसानों को करना पड़ता है। इसीलिए गत 10-15 वर्षों से एचटीबीटी बीज को मंजूरी देने की मांग जिले के किसान कर रहे हैं।
Created On :   14 Jun 2025 6:41 PM IST