Yavatmal News: विधवा बहू को गुजरात में बेचने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विधवा बहू को गुजरात में बेचने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • दो साल तक गुजरात में हुआ शारीरिक शोषण
  • संतान होने के बाद वापस आर्णी भेजा

Yavatmal Newsआर्णी के एक गांव की विधवा बहू को गुजरात के एक व्यक्ति को 1.20 लाख रुपए में बेचने के मामले में 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम सुरेश पोपटभाई सवसाणी (48) निवासी हिरापुर तहसील टंकारा जिला मोरबिर राज्य गुजरात, संदीप सुभाष सुरदुसे (40) शास्त्री नगर आर्णी, सास दर्शना अनिल सुरदुसे (60), सास का दूसरा पति गणेश नामदेव भेले (65) शामिल हैं। मामले में बहू को बेचनेवाले ननद पूजा जितेंद्र पाटीदार (38), नंदोई जितंेद्र कैलास पाटीदार (45) निवासी मनावर मध्यप्रदेश की तलाश जारी है।

आरोप है कि इन 6 आरोपियों ने मिलकर सुरेश के साथ पीड़िता का ब्याह 2023 में कर दिया था। उस समय पीड़िता के 2 बच्चे एक बेटा, एक बेटी ननद के पास थे। अब वह भी नहीं मिल रहे हैं। इससे ननद और नंदोई की गिरफ्तारी के बाद ही इस मामले में बच्चों की जानकारी मिल पाएगी। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि गुजरात ले जाकर उसकी जबरदस्ती शादी लगा दी गई। उसका फोन छीन लिया गया। 2 साल उसका वहां शोषण किया गया। बेटा होते ही उसे छीनकर वापस आर्णी भेज दिया गया। यह बात पुलिस को पता चलने पर पीड़िता के बयान के बाद 6 आरोपियों को नामजद किया गया।

रोजगार के नाम पर बेचा : विधवा बहू को उसकी ननद और नंदोई रोजगार दिलवाने के बहाने पहले एमपी ले गए। वहां से गुजरात के सुरेश चौसानी को 1.20 लाख में बेच दिया। 2 वर्ष तक इस व्यक्ति ने उसका शारीरिक शोषण किया। इससे एक बेटा पैदा हुआ। बेटा छीनकर उसे वापस आर्णी लाकर छोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी सास, ससुर, कथित खरीदार पति, देवर, ननद, नंदोई को नामजद किया है। -नीलेश सुरडकर, थानेदार आर्णी


Created On :   24 July 2025 7:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story