आईपीएल 2024: अंबाती रायडू ने दिया सनसनीखेज बयान, चेन्नई सुपर किंग्स की ओर खेलेंगे रोहित शर्मा!

अंबाती रायडू ने दिया सनसनीखेज बयान, चेन्नई सुपर किंग्स की ओर खेलेंगे रोहित शर्मा!
  • अंबाती रायडू ने रोहित शर्मा को लेकर दिया बड़ा बयान
  • चेन्नई सुपर किंग्स की ओर खेल सकते हैं रोहित शर्मा
  • धोनी के बाद चेन्नई की कप्तानी भी कर सकते हैं रोहित

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। सभी टीमें नए सीजन की तैयारियों में जुटी हुईं हैं। सीजन का ओपनिंग एनकाउंटर चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। लेकिन इससे पहले मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी अंबाती रायडू ने मौजूदा भारतीय कप्तान और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है। अपने इस बयान में रायडू ने दावा किया है कि रोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेल सकते हैं।

चेन्नई के लिए खेल सकते हैं रोहित

अंबाती रायडू ने कहा, "मैं रोहित को चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए देखना चाहता हूं। यदि एमएस धोनी रिटायर होते हैं तो वह टीम की कप्तानी भी कर सकते हैं। वह मुंबई इंडियंस के लिए लंबे समय से खेल रहे हैं। यह काफी अच्छा होगा यदि वह सीएसके के लिए खेलें और वहां भी जीत सकें। अगर रोहित शर्मा कप्तानी करना चाहें तो उनके लिए पूरी दुनिया खुली हुई है। वह किसी भी टीम की कप्तानी कर सकते हैं। चेन्नई में वह कप्तानी करेंगे या नहीं, यह उनपर निर्भर रहेगा। लेकिन रोहित अगले 5-6 साल तक आराम से आईपीएल खेल सकते हैं।"

मुंबई इंडियंस ने छीन ली कप्तानी

गौरतबल है कि पिछले साल मिनी ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने अचानक ही गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में शामिल कर लिया था। इसके बाद टीम ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बना दिया था। इसकी वजह से रोहित शर्मा और फ्रेंचाइजी के रिश्तों पर सवाल खड़े होने लगे हैं। इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि अगले साल होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस की टीम अपने पूर्व कप्तान को रिलीज कर सकती है। जिसके बाद आईपीएल की अन्य टीमें इस दिग्गज खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ने की भरपूर कोशिश कर सकती हैं।

Created On :   11 March 2024 11:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story