Arjun Tendulkar Acution Price: अर्जुन तेंदुलकर के लिए आई खुश खबरी, इस टीम ने ऑक्शन में खरीदा, जाने कितनी मिलेगी रकम?

अर्जुन तेंदुलकर के लिए आई खुश खबरी, इस टीम ने ऑक्शन में खरीदा, जाने कितनी मिलेगी रकम?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) टीम हिस्सा हैं। लेकिन उन्हें अब तक एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है। इसी बीच अर्जुन के लिए एक खुश खबरी आई है। उन्हें टी20 मुंबई लीग ऑक्शन में अर्जुन को ARCS अंधेरी टीम ने 10 लाख रुपए में खरीदा है। अर्जुन टूर्नामेंट से साल 2022 में जुड़े थे 6 साल हो गए हैं, अब तक सिर्फ 5 मैच खेलने का मौका मिला है।

यह नीलामी 2 मई 2026 को हुई थी, ऑक्शन में अर्जुन तेंदुलकर का बेस प्राइस ₹2 लाख रुपए थे। उनको लेकर नीलामी में जबरदस्त बिडिंग वॉर देखा गया। इस लीग में अर्जुन पहली बार खेल रहे हैं। इसी टीम में मुशीर खान भी खेलेंगे, जिन्हें अंधेरी की टीम ने 11 लाख रुपये की बोली लगाकर खरीदा। अंधेरी में चेन्नई सुपर किंग्स में बड़े-बड़े छक्के लगाने वाले बल्लेबाज शिवम दुबे भी शामिल हैं।

गौरतलब है कि अर्जुन तेंदुलकर अब मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अंतर्गत नहीं आते हैं, क्योंकि वे अब मुंबई टीम के लिए नहीं खेलते हैं। साल 2022-2023 डोमेस्टिक सीजन से वे गोवा टीम के लिए खेल रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें MCA द्वारा आयोजित टी-20 मुंबई लीग में खेलने का अवसर मिला है। इस टूर्नामेंट का आयोजन ठीक IPL 2026 के 19वें सीजन के खत्म होने के बाद हो सकता है।

Created On :   2 May 2026 11:06 PM IST

Tags

Next Story