रामलला प्राण प्रतिष्ठा: इस विदेशी क्रिकेटर ने दी राम मंदिर उद्घाटन की शुभकामनाएं, हर बार मैदान में एंट्री पर बजता है 'राम सिया राम' गाना

इस विदेशी क्रिकेटर ने दी राम मंदिर उद्घाटन की शुभकामनाएं, हर बार मैदान में एंट्री पर बजता है राम सिया राम गाना
  • केशव महाराज ने राम मंदिर उद्घाटन पर दी शुभकामनाएं
  • हर बार मैदान में एंट्री पर बजता है 'राम सिया राम' गाना
  • सोमवार (22 जनवरी) को होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इस समय पूरा भारत राम मंदिर के उद्घाटन की खुशी में डुबा है। कल दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में क्रिकेट दिग्गजों सहित देश के हर क्षेत्र की बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली हैं। इस बीच सात समंदर पार से साउथ अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज केशव महाराज ने भी राम मंदिर के उद्घाटन पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

केशव महाराज ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से एक दिन पहले केशव महाराज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए महाराज ने देशवासियों को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने वीडियो में कहा, "आप सबको नमस्ते... साउथ अफ्रीका में रहने वाले भारतीय समुदाय की ओर से आप सब लोगों को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं। ईश्वर आप सभी को शांति और सद्भाव प्रदान करे।"

भारतीय परिवार से केशव का ताल्लुक

साउथ अफ्रीका के लिए क्रिकेट खेलने वाले केशव महाराज भारतीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। आजादी से पहले महाराज का परिवार साउथ अफ्रीका चला गया था। हालांकि, साउथ अफ्रीका में पैदा होने और वहां रहने के बावजूद महाराज अपने धर्म को नहीं भूले हैं। महाराज अक्सर मदिरों में पूजा-अर्चना करते देखे जाते हैं। वनडे वर्ल्ड कप से पहले भी केशव महाराज भारत में स्थित श्री पद्मनाभेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे।

एंट्री पर बजता है राम सिया राम गाना

केशव महाराज हनुमान जी के बहुत बड़े भक्त हैं। इसलिए पिछले कुछ सालों में जब-जब केशव महाराज मैदान में उतरते हैं, तो डीजे पर राम सिया राम गाना बजने लगता है। इसको लेकर महाराज ने कहा था कि एक बार उन्होंने ही महिला डीजे से मैदान में इस गाने को बजाने के लिए कहा था। इससे उनका आत्मविश्वास और ताकत बढ़ता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि धर्म और संस्कृति का सम्मान करना जरूरी है। लेकिन मैदान में राम सिया राम सुनकर अच्छा लगता है।

Created On :   21 Jan 2024 2:17 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story