ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने सहवाग से की पृथ्वी शॉ की तुलना, कहा- और मौके मिलने चाहिए 

Australian legend compared Prithvi Shaw to Sehwag, said – should get more opportunities
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने सहवाग से की पृथ्वी शॉ की तुलना, कहा- और मौके मिलने चाहिए 
22 साल का सहवाग ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने सहवाग से की पृथ्वी शॉ की तुलना, कहा- और मौके मिलने चाहिए 
हाईलाइट
  • 14 साल की उम्र में बनाया था रिकॉर्ड
  • 2018 में बनाया था भारत को U-19 विश्व विजेता
  • ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर फ्लॉप रहे थे शॉ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पिछले साल जनवरी के ऐतिहासिक ऑस्ट्रेलियाई दौरे के बाद भारत की राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने बयान दिया है, जहां उन्होंने 22 वर्षीय शॉ की धाकड़ सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग से तुलना की है क्योंकि  पृथ्वी को भी सहवाग की तरह ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करना पसंद है। इसके अलावा क्लार्क ने शॉ के सेलेक्शन को लेकर भी भारतीय टीम के प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं। 

माइकल क्लार्क ने "सोनी टेन" से बात करते हुए कहा, " पृथ्वी शॉ सहवाग की तरह एक महान खिलाड़ी हैं। सहवाग एक प्रतिभाशाली क्रिकेटर थे जिन्होंने क्रिकेट के खेल को रोमांचक बना दिया। मेरे जैसा इंसान सहवाग को बहुत पसंद करता है। सहवाग शीर्ष क्रम में एक आक्रामक बल्लेबाज थे, इसलिए सहवाग मेरे पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। मैं चाहता हूं कि भारत पृथ्वी शॉ पर विश्वास करे और उन्हें और मौके दें क्योंकि वह अभी भी युवा हैं।"

ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर फ्लॉप रहे थे शॉ 

साल 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया के ऐतिहासिक दौरे पर पृथ्वी शॉ का बल्ले से प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। एडिलेड में खेले गए चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले ही मैच में शॉ ने मेजबान टीम के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन किया था। इस डे-नाइट मैच में पृथ्वी शॉ ने दोनों पारियों में 0 और 2 रन बनाए, जिसके बाद उन्हें सीरीज के अन्य मैचों में मौका नहीं मिला।

हालांकि, भारत की युवा टीम ने तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए इस सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था। 

घरेलू लीग (आईपीएल) में फ्रैंचाइजी ने जताया है भरोसा 

दुनिया की सबसे बड़ी लीग आईपीएल के पिछले सीजन में पृथ्वी ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 8 मैचों में 38.50 की औसत से 308 रन बनाए थे। यही कारण है आईपीएल 2022 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी शॉ पर भरोसा जताया है और उन्हें 8 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। 

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पृथ्वी शॉ ने पांच टेस्ट में भारत के लिए 42.38 की औसत से 339 रन बनाए है, जिसमें इसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। वहीं छह वनडे में उनके बल्ले से 31.5 के औसत से 189 रन निकले हैं। एकमात्र टी-20 मैच में वो बिना खाता खोले आउट हो गए थे। 

2018 में बनाया था भारत को U-19 विश्व विजेता 

साल 2018 में भारत ने पृथ्वी की कप्तानी में ही U-19 विश्व कप अपने नाम किया था। पृथ्वी शॉ की कप्तानी में चौथी बार भारत चैंपियन बनी। भारत ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराया था।

14 साल की उम्र में बनाया था रिकॉर्ड 

14 वर्षीय पृथ्वी पंकज शॉ ने मुंबई के आजाद मैदान में हैरिस शील्ड मैच के दौरान 546 रन बनाकर रिकॉर्ड बुक में प्रवेश किया था, जो कि माइनर क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज का सर्वोच्च स्कोर है। शॉ की पारी दो दिनों में 367 मिनट तक चली और इसमें 85 चौके और पांच छक्के शामिल थे। इस दौरान उन्होंने 330 गेंद का सामना किया था। 
 

Created On :   4 Feb 2022 7:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story