तारीफ: एंडरसन ने कहा- धोनी विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और फिनिशरों में से एक

Corey anderson said- Dhoni is one of the best players and finishers in the world
तारीफ: एंडरसन ने कहा- धोनी विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और फिनिशरों में से एक
तारीफ: एंडरसन ने कहा- धोनी विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और फिनिशरों में से एक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी कोरी एंडरसन ने कहा है कि, महेंद्र सिंह धोनी जैसे बड़े खिलाड़ियों को गेंदबाजी करने से काफी अहम जानकारी मिलती है। इससे पता चलता है कि आपको दूसरों को कैसे गेंदबाजी करनी है। एंडरसन ने कहा कि, धोनी सर्वश्रेष्ठ फिनिशरों में से एक हैं और जब वो IPL में उनके खिलाफ गेंदबाजी करते थे, तो वह अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के सीनियर खिलाड़ियों से पूछते थे।

धोनी विश्व के सर्वश्रेष्ठ फिनिशरों में से एक
एंडरसन ने स्पोर्टस्टार के इंस्टाग्राम पर लाइव चैट के दौरान कहा, वह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। विश्व के सर्वश्रेष्ठ फिनिशरों में से एक। उन्हें गेंदबाजी करना काफी मुश्किल है। मेरे पास लोग ऑन पर विराट कोहली और लोग ऑफ पर डिविलियर्स हुआ करते थे। वह लोग लगातार मुझे बताते ते कि मुझे क्या करना चाहिए।

एंडरसन ने कहा, यहां तक कि वो भी यही कहते थे कि अगर तुम यहां गेंद डालोगे तो वो वहां छक्का मार देंगे। उन्होंने कहा, एक बार जब आप इस तरह के बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी कर लेते हो तो इससे आपको दूसरों के खिलाफ कैसे गेंदबाजी करनी है इसके बारे में पता चलता है। आपको आत्मविश्वास मिलता है।

Created On :   18 April 2020 5:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story