क्रिकेट: इंटरनेट पर भी कोहली का जलवा, चार साल में सबसे ज्यादा सर्च किए गए भारतीय क्रिकेटर

Cricket: Kohlis vigor on the Internet too, most searched Indian cricketer in four years
क्रिकेट: इंटरनेट पर भी कोहली का जलवा, चार साल में सबसे ज्यादा सर्च किए गए भारतीय क्रिकेटर
क्रिकेट: इंटरनेट पर भी कोहली का जलवा, चार साल में सबसे ज्यादा सर्च किए गए भारतीय क्रिकेटर
हाईलाइट
  • कोहली को हर महीने औसत 17.6 लाख बार सर्च किया गया
  • महेंद्र सिंह धोनी को 9.59 लाख बार सर्च किया गया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जलवा खेल के मैदान पर तो है ही साथ ही इंटरनेट की दुनिया में भी सबसे लो​कप्रिय क्रिकेटर बने हुए हैं। इसका सबूत ये है कि विराट कोहली दिसंबर-2015 से लेकर दिसंबर-2019 तक इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए क्रिकेटर रहे हैं। कोहली के बाद क्रमश: महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर, हार्दिक पांड्या और युवराज सिंह का नंबर है।

एसईएमरस (SEMrush) स्टडी के रिसर्च के मुताबिक एक महीने में औसत तौर पर कोहली को 17.6 लाख बार सर्च किया गया है। जबकि महेंद्र सिंह धोनी को 9.59 लाख, रोहित शर्मा को 7.33 लाख, सचिन तेंदुलकर को 4.51 लाख, हार्दिक पांड्या को 3.68 और युवराज सिंह को 3.48 लाख बार सर्च किया गया। इस सूची में खास बात यह है कि स्टीव स्मिथ, अब्राहम डिविलियर्स और क्रिस गेल के अलावा टॉप-10 में सिर्फ भारतीय खिलाड़ी ही हैं।

इंग्लैंड सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली टीम
वैसे तो क्रिकेट भारत में काफी मशहूर है, लेकिन जब सबसे ज्यादा सर्च की गई टीम की बात की आई तो इंग्लैंड यहां भारतीय टीम को मात दे गई। इंग्लैंड टीम को 3.51 लाख बार सर्च किया गया, जबकि भारतीय टीम को 3.09 लाख बार सर्च किया गया।

सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले कप्तान बने कोहली
बता दें कि हाल ही में टीम इंंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 वनडे सीरीज में अपने नाम की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की यह छठी सीरीज जीत रही। इस सीरीज में कोहली को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया था। इस सीरीज में कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले कप्तान भी बने। उन्होंने यह उपलब्धि रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में हासिल की।

कोहली ने बतौर कप्तान 82 पारियों में ही वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। जबकि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 127 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। कोहली ने मैच में 91 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 89 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। 

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 131 पारियों में बतौर कप्तान 5000 रन बनाए थे। जबकि साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने 135 पारियों में यह कारनामा किया था। वहीं पूर्व भारतीय कप्तान और BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने 136 पारियों में बतौर कप्तान वनडे में 5000 रन बनाए थे।

Created On :   20 Jan 2020 7:13 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story