- गुजरात : कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक लेने के बाद भी एक स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित
- कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में पीएम भरेंगे हुंकार, भाजपा के चुनाव अभियान को देंगे धार
- यूपी में हादसा : कोल्ड स्टोर का गैस चैंबर फटा, दो मजदूरों की मौत
- आपात स्थिति में उतरा ध्रुव : केवड़िया जा रहे लेफ्टिनेंट जनरल के सैन्य हेलिकॉप्टर की इमर्जेंसी लैंडिंग
- टीकरी बॉर्डर पर बुजुर्ग किसान की मौत, भाकियू उगराहां ने केंद्र को ठहराया जिम्मेदार
India vs Australia: 32 साल बाद ब्रिस्बेन में पहली बार टेस्ट हारी ऑस्ट्रेलिया, गिल और पंत ने भारत को दिलाई शानदार जीत

हाईलाइट
- 32 साल बाद ब्रिस्बेन में पहली बार हारा ऑस्ट्रेलिया
- शुभमन गिल, ऋषभ पंत और चेतेश्वर पुजारा ने बने जीते के हीरो
- भारत ने 2-1 से जीती टेस्ट सीरीज
डिजिटल डेस्क, ब्रिस्बेन। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मैच भारत ने जीत लिया है। ब्रिस्बेन में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया ने 328 रन की चुनौती रखी थी, जिसे भारत ने 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत की ओर से ऋषभ पंत 89* की बदौलत 32 साल बाद ब्रिस्बेन में पहली बार आस्ट्रेलिया को हार का मुंह देखना पड़ा। पिछली बार ब्रिस्बेन में नवंबर 1988 में वेस्टइंडीज ने उसे 9 विकेट से हराया था। 1988 के बाद ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन में 31 टेस्ट खेले थे, जिसमें से 24 जीते और 7 ड्रॉ रहे।
भारत की इस जीत के हीरो रहे युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत, शुभमन गिल और अनुभवी चेतेश्वर पुजारा। गिल ने 91 रनों की पारी खेल भारत की जीत की उम्मीदें जगाई जिन्हें पुजारा ने संघर्षपूर्ण 56 और पंत ने नाबाद 89 रनों की पारी खेल पूरा किया। गिल-पुजारा के बीच 100 रन की पार्टनरशिप हुई। शुभमन गिल अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाने से चूके गए। उन्हें लियोन ने 91 रन के स्कोर पर आउट कर दिया।
मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 369 रन बनाए थे। जवाब में टीम इंडिया सिर्फ 336 रन ही बना सकी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 294 रन बनाए। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 33 रन की बढ़त मिली थी। इस आधार पर 328 रन का टारगेट सेट किया।
विजयी तस्वीर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को दी जीत की बधाई
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के लिए 5 करोड़ रुपए के बोनस की घोषणा की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया के जरिए भारतीय टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय क्रिकेट टीम की ऑस्ट्रेलिया में जीत से हम सभी बेहद खुश हैं। खिलाड़ियों की विशेष ऊर्जा और जुनून पूरे समय नजर आया। उन्होंने कड़ी मेहनत की, साहस और संकल्प दिखाया। टीम को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’’
We are all overjoyed at the success of the Indian Cricket Team in Australia. Their remarkable energy and passion was visible throughout. So was their stellar intent, remarkable grit and determination. Congratulations to the team! Best wishes for your future endeavours.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 19, 2021
पंत का भारत विजयी चौका
A moment to savour for India! #AUSvINDpic.twitter.com/vSogSJdqIw
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 19, 2021
भारत का पांचवा विकेट गिरा
Australia lost the review but got the wicket the very next ball!
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 19, 2021
Cummins 4-38 #AUSvINDpic.twitter.com/zgSJBBMh3a
भारत का चौथा विकेट
It took Cummins only two balls to strike with the newy!
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 19, 2021
An epic innings ends...
Live #AUSvIND: https://t.co/qvYTMSiZslpic.twitter.com/kKazQFD3Km
पंत का शानदार छक्का
Many rows back
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 19, 2021
Live #AUSvIND: https://t.co/qvYTMSiZslpic.twitter.com/GixI6l565t
भारत का तीसरा विकेट
This game goes to another level!
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 19, 2021
This is Test cricket! #AUSvINDpic.twitter.com/0eiAmn02Ww
रहाणे का शानदार छक्का
This game goes to another level!
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 19, 2021
This is Test cricket! #AUSvINDpic.twitter.com/0eiAmn02Ww
भारत का दूसरा विकेट
Nathan Lyon breaks through to end Shubman Gill's marvellous innings! @hcltech | #AUSvINDpic.twitter.com/TXiURcML60
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 19, 2021
शुभमन गिल का शानदार छक्का
Gill goes long - and sends the ball over the rope and down the race!
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 19, 2021
Live #AUSvIND: https://t.co/qvYTMSiZslpic.twitter.com/6MoNCPJM07
भारत का पहला विकेट
- रोहित शर्मा 7 रन बनाकर विकेटकीपर टिम पेन के हाथों कैच आउट हुए
One down, nine to go! Pat Cummins strikes first with the wicket of Rohit Sharma! #OhWhatAFeeling@Toyota_AUs | #AUSvINDpic.twitter.com/JYDkzCYM8F
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 19, 2021
भारत की दूसरी पारी
Batsmen | Dismissals | Runs | Balls | Fours | Sixes |
Rohit Sharma | c Paine b Hazlewood | 7 | 19 | 1 | 0 |
Shubman Gill | c Smith b Paine | 91 | 146 | 8 | 2 |
Cheteshwar Pujara | lbw b Cummins | 56 | 211 | 7 | 0 |
Ajinkya Rahane | c Paine b Cummins | 24 | 22 | 1 | 1 |
Rishabh Pant | not out | 89 | 138 | 8 | 2 |
Mayank Agarwal | c Wade b Cummins | 9 | 15 | 1 | 0 |
Washington Sundar | b Lyon | 22 | 29 | 2 | 1 |
Shardul Thakur | c Lyon b Hazlewood | 2 | 3 | 0 | 0 |
Navdeep Saini | not out | 0 | 0 | 0 | 0 |
Total: 329-7 in 97 Overs | |||||
Bowler | Overs | Maiden | Runs | Wickets | |
Mitchell Starc | 16 | 0 | 75 | 0 | |
Josh Hazlewood | 22 | 5 | 74 | 1 | |
Pat Cummins | 24 | 10 | 55 | 4 | |
Cameron Green | 3 | 1 | 10 | 0 | |
Nathan Lyon | 31 | 7 | 85 | 2 | |
Marnus Labuschagne | 1 | 0 | 4 | 0 |
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी
Batsmen | Dismissals | Runs | Balls | Fours | Sixes |
Marcus Harris | c Pant b Shardul | 38 | 82 | 8 | 0 |
David Warner | lbw b Sundar | 48 | 75 | 6 | 0 |
Marnus Labuschagne | c Rohit b Siraj | 25 | 22 | 5 | 0 |
Steve Smith | c Rahane b Siraj | 55 | 74 | 7 | 0 |
Mathew Wade | c Pant b Siraj | 0 | 3 | 0 | 0 |
Cameron Green | c Rohit b Shardul | 37 | 90 | 3 | 0 |
Tim Paine | c Pant b Shardul | 27 | 37 | 3 | 0 |
Pat Cummins | not out | 28 | 851 | 2 | 1 |
Mitchell Starc | c Saini b Siraj | 1 | 4 | 0 | 0 |
Nathan Lyon | c Mayank b Shardul | 13 | 10 | 0 | 1 |
Josh Hazlewood | c Shardul b Siraj | 9 | 11 | 2 | 0 |
Total: 294-10 in 75.5 Overs | |||||
Bowler | Overs | Maiden | Runs | Wickets | |
Mohammed Siraj | 19.5 | 5 | 73 | 5 | |
T Natarajan | 14 | 4 | 41 | 0 | |
Washington Sundar | 18 | 1 | 80 | 1 | |
Shardul Thakur | 19 | 2 | 61 | 4 | |
Navdeep Saini | 5 | 1 | 32 | 0 |
भारत की पहली पारी
Batsmen | Dismissals | Runs | Balls | Fours | Sixes |
Rohit Sharma | c Starc b Lyon | 44 | 74 | 6 | 0 |
Shubman Gill | c smith b Cummins | 7 | 15 | 1 | 0 |
Cheteshwar Pujara | c Paine b Hazlewood | 25 | 94 | 2 | 0 |
Ajinkya Rahane | c Wade b Starc | 37 | 93 | 3 | 0 |
Mayank Agarwal | c Smith b Hazlewood | 38 | 75 | 3 | 1 |
Rishabh Pant | c Green b Hazlewood | 23 | 29 | 2 | 0 |
Washington Sundar | c Green b Starc | 62 | 144 | 7 | 0 |
Shardul Thakur | b Cummins | 67 | 115 | 9 | 2 |
Navdeep Saini | c Smith b Hazlewood | 5 | 14 | 1 | 0 |
Mohammed Siraj | b Hazlewood | 13 | 10 | 2 | 0 |
T Natarajan | not out | 1 | 9 | 0 | 0 |
Total: 336-10 in 111.4 Overs | |||||
Bowler | Overs | Maiden | Runs | Wickets | |
Mitchell Starc | 23 | 3 | 88 | 2 | |
Josh Hazlewood | 24.4 | 6 | 57 | 5 | |
Pat Cummins | 27 | 5 | 94 | 2 | |
Cameron Green | 8 | 1 | 20 | 0 | |
Nathan Lyon | 28 | 9 | 65 | 1 | |
Marnus Labuschagne | 1 | 1 | 0 | 0 |
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी
Batsmen | Dismissals | Runs | Balls | Fours | Sixes |
David Warner | c Rohit b Siraj | 1 | 4 | 0 | 0 |
Marcus Harris | c Sundar b Shardul | 5 | 23 | 0 | 0 |
Marnus Labuschagne | c Pant b Natarajan | 108 | 204 | 9 | 0 |
Steve Smith | c Rohit b Sundar | 36 | 77 | 5 | 0 |
Mathew Wade | c Thakur b Natarajan | 45 | 87 | 6 | 0 |
Cameron Green | b Sundar | 47 | 107 | 6 | 0 |
Tim Paine | c Rohit b Shardul | 50 | 104 | 6 | 0 |
Pat Cummins | lbw b Shardul | 2 | 8 | 0 | 0 |
Mitchell Starc | not out | 20 | 35 | 0 | 1 |
Nathan Lyon | b Sundar | 24 | 22 | 4 | 0 |
Josh Hazlewood | b Natarajan | 11 | 27 | 2 | 0 |
Total: 369-10 in 115.2 Overs | |||||
Bowler | Overs | Maiden | Runs | Wickets | |
Mohammed Siraj | 28 | 10 | 77 | 1 | |
T Natarajan | 24.2 | 3 | 78 | 3 | |
Shardul Thakur | 24 | 6 | 94 | 3 | |
Navdeep Saini | 7.5 | 2 | 21 | 0 | |
Washington Sundar | 31 | 6 | 89 | 3 | |
Rohit Sharma | 0.1 | 0 | 1 | 0 |
लगातार तीसरे बार सीरीज हारी ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया लगातार तीसरी टेस्ट सीरीज हारी है। 2020-21 में खेली गई टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को फरवरी 2017 और दिसंबर 2018 में खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शिकस्त दी थी। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2018 में इतिहास रचा था और पहली बार ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में टेस्ट सीरीज में शिकस्त दी थी।
32 साल बादा गाबा में हारी ऑस्ट्रेलिया
ब्रिस्बेन में टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत की तो वह साल 1931 में हुई थी। मेजबान ऑस्ट्रेलिया 32 साल से ब्रिस्बेन में कोई टेस्ट नहीं हारी थी। पिछली बार उसे ब्रिस्बेन में नवंबर 1988 में वेस्टइंडीज ने 9 विकेट से हराया था। उसके बाद से अब तक ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन में 31 टेस्ट खेले, जिसमें से 24 जीते और 7 ड्रॉ रहे। भारत ने इस मैदान पर अपना पहला टेस्ट 1947 में खेला था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 226 रन से जीत हासिल की थी। भारत ने इसके बाद 1968, 1977, 1991 में भी ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना किया। हालांकि दिसंबर 2003 में उसने यहां पर ड्रॉ खेला था। इसके बाद 2014 में भी ऑस्ट्रेलिया ने भारत को चार विकेट से पराजित किया था। भारतीय टीम ने ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर अब तक 6 टेस्ट खेले, जिसमें से 5 हारे और एक ड्रॉ कराया है। भारत ने यहां पिछला मैच दिसंबर 2017 में खेला था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया 4 विकेट से जीता था। इस बार भारत ने ऑस्ट्रेलिया के अजेय रहने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। भारत 2-1 से सीरीज पर कब्जा जमाते हुए ब्रिस्बेन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हरा दिया है।
टीमें इस प्रकार हैं -
भारत: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, ऋद्धिमान साहा, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, टी नटराजन, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव
ऑस्ट्रेलिया: टिम पेन (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मार्कस हैरिस, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, कैमरन ग्रीन, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।