MI vs SRH Live Score: बोल्ट-बुमराह ने मुंबई इंडियंस को 13 रन से दिलाई सीजन में दूसरी जीत, हैदराबाद की लगातार तीसरी हार

IPL 2021 Mi Vs Srh Live Cricket Score
MI vs SRH Live Score: बोल्ट-बुमराह ने मुंबई इंडियंस को 13 रन से दिलाई सीजन में दूसरी जीत, हैदराबाद की लगातार तीसरी हार
MI vs SRH Live Score: बोल्ट-बुमराह ने मुंबई इंडियंस को 13 रन से दिलाई सीजन में दूसरी जीत, हैदराबाद की लगातार तीसरी हार
हाईलाइट
  • जवाब में हैदराबाद की टीम 137 रन ही बना सकी
  • मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट गंवाकर 150 रन बनाए

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL-14 में शनिवार को अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली है। सीजन के 9वें मैच में मुंबई ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 13 रन से शिकस्त दी। मैच में छक्कों के कई बड़े रिकॉर्ड बने। जैसे रोहित शर्मा IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। वहीं, कीरोन पोलार्ड ने टूर्नामेंट में अपने 200 छक्के पूरे कर विराट कोहली की बराबरी कर ली है।  

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी किया। टीम ने 5 विकेट गंवाकर 150 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 137 रन ही बना सकी। टीम के लिए जॉनी बेयरस्टो ने 22 बॉल पर सबसे ज्यादा 43 रन की पारी खेली। कप्तान डेविड वॉर्नर ने 36 और विजय शंकर ने 28 रन बनाए। राहुल चाहर और ट्रेंट बोल्ट ने 3-3 विकेट लिए।

हैदराबाद की पारी:

  • 151 रन के टारगेट का पीछा करते हुए सनराइजर्स टीम की शुरुआत तेज रही। ओपनर डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो ने 44 बॉल पर 67 रन की पार्टनरशिप की।
  • यह हैदराबाद के लिए इस सीजन की पहली 50 या इससे ज्यादा रन की ओपनिंग पार्टनरशिप रही। टीम ने बेयरस्टो के रूप में पहला विकेट गंवाया।
  • बेयरस्टो 8वें ओवर में क्रुणाल की बॉल पर हिटविकेट आउट हुए। उनका पैर स्टंप पर लग गया था। टीम को दूसरा झटका 71वें रन पर लगा।
  • तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मनीष पांडे ने 7 बॉल पर सिर्फ 2 रन बनाए। उन्हें राहुल चाहर ने पवेलियन भेजा।
  • 90 के स्कोर पर हैदराबाद को तीसरा और बड़ा झटका लगा। कप्तान वॉर्नर भी पवेलियन लौट गए। एक रन लेने के चक्कर में वॉर्नर रनआउट हो गए।
  • टीम 100 रन पूरे ही कर पाई थी कि पारी के 15वें ओवर में राहुल चाहर ने 2 विकेट लेकर हैदराबाद की आधी टीम पवेलियन भेज दी।
  • राहुल के ओवर में विराट सिंह 11 और अभिषेक शर्मा 2 रन बनाकर कैच आउट हुए। हैदराबाद टीम 104 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी थी।
  • टीम को आखिरी 3 ओवर में जीत के लिए 27 रन चाहिए थे और 5 विकेट बाकी थे। क्रीज पर विजय शंकर और अब्दुल समज जमे हुए थे।
  • 18वें ओवर में फिर मैच पलटा। इस ओवर में अब्दुल समद और राशिद खान आउट हो गए। इस समय दो ओवर में 21 रन की जरूरत थी।
  • क्रीज पर जमे हुए विजय शंकर भी 28 रन बनाकर 19वें ओवर में पवेलियन लौट गए। यहां से आखिरी ओवर में 16 रन की जरूरत थी।
  • आखिरी ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने 2 विकेट लेकर मैच अपने नाम कर लिया। उन्होंने भुवनेश्वर और खलील अहमद को बोल्ड किया।

रोहित सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बने
रोहित ने मैच में 32 रन की पारी में 2 छक्के लगाए। इसी के साथ वे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 217 छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने अब तक 216 छ्क्के जड़े हैं। ओवरऑल सबसे ज्यादा छक्के के मामले में रोहित तीसरे नंबर पर हैं। क्रिस गेल 351 छक्के के साथ टॉप पर काबिज हैं। दूसरे नंबर पर डिविलियर्स ने 237 सिक्स जड़े हैं।

पोलार्ड ने सबसे कम मैच में 200 छक्के के मामले में कोहली को पीछे छोड़ा
कीरोन पोलार्ड ने IPL में अपने 200 छक्के पूरे कर लिए हैं। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे टूर्नामेंट के छठे खिलाड़ी बन गए हैं। सबसे ज्यादा छक्के के मामले में क्रिस गेल टॉप पर हैं। उन्होंने अब तक 351 छक्के जड़े हैं। पोलार्ड और विराट कोहली ने बराबर 201 छक्के लगाए हैं। हालांकि, सबसे कम मैच के मामले में पोलार्ड उनसे आगे हो गए हैं। पोलार्ड ने 167 और कोहली ने 194 मैच में यह छक्के लगाए हैं।

पोलार्ड ने सीजन का सबसे लंबा छक्का जड़ा
कीरोन पोलार्ड ने 105 मीटर का लंबा छक्का जड़ा, यह इस सीजन का सबसे लंबा छक्का है। पोलार्ड ने 17वें ओवर की पहली बॉल पर यह छक्का लगाया। ओवर मुजीब उर रहमान का था।

मुंबई की पारी:

  • मुंबई इंडियंस की शुरुआत तेज रही। कप्तान रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक ने 39 बॉल पर 55 रन जोड़े। टीम का पहला विकेट रोहित के रूप में गिरा।
  • डिकॉक ने एक छोर संभाले रखा और सूर्यकुमार के साथ मिलकर 16 रन ही जोड़ सके थे कि टीम को दूसरा झटका लगा। सूर्यकुमार भी पवेलियन लौट गए।
  • यह दोनों विकेट ऑलराउंडर विजय शंकर ने लिए। उन्होंने रोहित को विराट सिंह के हाथों कैच आउट कराया। जबकि सूर्यकुमार का कैच खुद ने ही लिया।
  • 98 रन पर मुंबई को तीसरा झटका लगा। मुजीब उर रहमान ने ओपनर डिकॉक को कैच आउट कराया। डिकॉक ने ईशान के साथ 27 रन जोड़े थे।
  • मुजीब ने 114 के स्कोर पर मुंबई को चौथा झटका दिया। ईशान किशन 21 बॉल पर 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। लंबे शॉट के चक्कर में वे कैच आउट हुए।
  • हार्दिक पंड्या ने भी फैंस को निराश किया। वे 5 बॉल पर 7 रन बनाकर कैच आउट हुए। मुंबई को 131 रन पर 5वां झटका लगा।
  • अच्छी शुरुआत के बावजूद लगातार विकेट गंवाते हुए मुंबई टीम बड़ा स्कोर बनाने से चूक गई। टीम ने आखिरी 5 ओवर में 49 रन बनाए।

Created On :   17 April 2021 3:37 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story