KXIP vs MI: मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को 48 रन से हराया, रोहित शर्मा ने खेली 70 रन की पारी

KXIP vs MI: मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को 48 रन से हराया, रोहित शर्मा ने खेली 70 रन की पारी
हाईलाइट
  • किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच अबु धाबी में मुकाबला

डिजिटल डेस्क, अबु धाबी। आईपीएल के 13वें सीजन के 13वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) को 70 रन से हरा दिया। अबु धाबी में खेले गए इस मैच में पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। कप्तान रोहित शर्मा की 70 रन और किरोन पोलार्ड की 47* रन की पारी की बदौलत मुंबई ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 143 रन ही बना सकी। पंजाब के लिए सबसे ज्यादा 44 रन निकोलस पूरन ने बनाए। मुंबई के लिए राहुल चाहर, जेम्स पैटिंसन और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट चटकाए। ट्रेंट बोल्ट और क्रुणाल पंड्या को 1-1 विकेट मिला। किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से शेल्डन कॉटरेल, मोहम्मद शमी और कृष्णप्पा गौतम ने 1-1 विकेट चटकाए। पंजाब के खिलाफ मुंबई की यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले मुंबई ने पंजाब को 2016 में 25 रन से हराया था।

रोहित शर्मा के 5000 रन पूरे, ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 5000 रन पूरे कर लिए हैं। इस मैच को शुरू होने से पहले रोहित को आईपीएल में अपने 5000 रन पूरे करने के लिए केवल दो ही रनों की दरकार थी। रोहित ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पहली गेंद पर चौका लगाकर आईपीएल में अपने 5000 रन पूरे किए। उन्होंने 192 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की है। रोहित ने आईपीएल में अब तक एक शतक और 37 अर्धशतक लगाए हैं। रोहित आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अब तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे ऊपर अब चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना हैं जो दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 193 मैचों में अब तक 5368 रन बनाए हैं। रैना आईपीएल के 13वें सीजन में नहीं खेल रहे हैं। रैना के नाम एक शतक और 38 अर्धशतक हैं। कोहली ने 178 मैचों में 37.68 की औसत से 5426 रन बनाए हैं।

किंग्स इलेवन पंजाब की पारी:
kings

मुंबई की पारी:
मुंबई को पहले ही ओवर में डिकॉक के रूप में पहला झटका लगा। शेल्डन कॉटरेल ने उन्हें बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। सूर्यकुमार यादव 10 रन बनाकर रनआउट हुए। ईशान किशन ने 28 रन बनाए। उन्हें कृष्णप्पा गौतम ने आउट किया। राेहित शर्मा 45 गेंदों में 70 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने मोहम्मद शमी ने नीशम के हाथों कैच कराया। मुंबई ने आखिरी 5 ओवर में ताबड़तोड़ 89 रन बनाए। कीरोन पोलार्ड ने 20 बॉल पर नाबाद 47 और हार्दिक पंड्या ने 11 बॉल पर नाबाद 30 रन की पारी खेली। दोनों के बीच 23 बॉल पर 67 रन की पार्टनरशिप भी हुई।

mumbai

 

दोनों टीमें

किंग्स इलेवन पंजाब : केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, ग्लेन मैक्सवेल, निकोलस पूरन, करुण नायर, जिमी नीशम, सरफराज खान, कृष्णप्पा गौतम, मोहम्मद शमी, शेल्डन कॉटरेल और रवि बिश्नोई।

मुंबई इंडियंस : राहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।

Created On :   1 Oct 2020 1:41 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story