Coronavirus Imapct: लॉकडाउन बढ़ने से IPL फिर टला, अब 3 मई के बाद ही BCCI लेगी फैसला

Lockdown Extended: BCCI may take decision on IPL Cancellation Today, Live updates
Coronavirus Imapct: लॉकडाउन बढ़ने से IPL फिर टला, अब 3 मई के बाद ही BCCI लेगी फैसला
Coronavirus Imapct: लॉकडाउन बढ़ने से IPL फिर टला, अब 3 मई के बाद ही BCCI लेगी फैसला

डिजिटल डेस्क। कोरोनावायरस के चलते देश में लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। जिसके तहत इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन को भी अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक सूत्र ने दी है। सूत्रों के मुताबिक अब 3 मई के बाद ही IPL पर विचार किया जाएगा। फिलहाल इस मुद्दे पर BCCI ने कोई स्पष्ट आदेश जारी नहीं किया है। 

BCCI देश में 14 अप्रैल तक लगे लॉकडाउन पर केंद्र सरकार के फैसले का इंतजार कर रही थी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। बता दें कि IPL की शुरुआत 29 मार्च से होनी थी। लेकिन देश में कोरोनावायरस महामारी के बढ़ते खतरे को देखते हुए IPL को 15 अप्रैल तक टाला गया था। BCCI को उम्मीद थी के, देश में अगर हालात सुधरते हैं तो टूर्नामेंट को आयोजित किया जा सकता है, लेकिन लॉकडाउन बढ़ने से सभी संभावनाएं खत्म हो गईं हैं।  

वहीं BCCI कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने सोमवार को कहा था कि, सरकार के लॉकडाउन पर लिए जाने वाले फैसले के बाद ही IPL के भविष्य पर कोई चर्चा की जाएगी। धूमल ने कहा था, अभी हमें नहीं पता कि लॉकडाउन कब खत्म होगा। सरकार की ओर से फैसला आने के बाद समीक्षा करके कोई निर्णय लिया जा सकता है। अभी IPL के भविष्य पर कोई कयास लगाना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि, बोर्ड के सभी पदाधिकारी और  IPL के सभी फ्रेंचाइजी मालिक लगातार संपर्क में हैं। लेकिन इस मामले पर सोमवार को कोई कॉन्फ्रेंस कॉल नहीं हुई।

BCCI वर्तमान में IPL के भविष्य पर कॉल करने की स्थिति में नहीं
धूमल ने कहा था,  BCCI वर्तमान में IPL के भविष्य पर कॉल करने की स्थिति में नहीं है और अक्टूबर-नवंबर में ICC टी 20 विश्व कप के स्थान पर टूर्नामेंट किया जा सकता है या नहीं इस पर टिप्पणी करना बहु्त जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा, अभी तस्वीर साफ नहीं है, हम यह भी नहीं जानते हैं कि लॉकडाउन कब खत्म होगा और अगर हमें नहीं पता, तो हम कैसे सार्थक चर्चा कर सकते हैं। एक बार सरकार से स्पष्टता मिलने के बाद ही हम इस पर कोई फैसला ले सकते हैं। धूमल ने कहा कि बैठो और ताजा स्थिति का जायजा लो। IPL के भविष्य के बारे में कोई भी अटकलें समय से पहले बेकार हैं। हर कोई चाहता है कि IPL हो लेकिन पहले कुछ स्पष्टता मिल जाए।

IPL को इस साल भूल जाना ही बेहतर होगा: गांगुली
धूमल से पहले BCCI अध्यक्ष गांगुली ने रविवार को कहा था, हम परिस्थितियों पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल की स्थिति में कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। अब कोई तरीका नहीं बचा है। एयरपोर्ट बंद है, लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। सभी ऑफिस बंद हैं। कोई कहीं आ या जा नहीं सकता। यह स्थिति आधी मई तक रहने की संभावना है। ऐसी स्थिति में खिलाड़ियों को कहां से लाएंगे और उन्हें यात्रा कैसे कराएंगे। कॉमन सेंस है कि, यह स्थिति दुनियाभर में किसी भी खेल के अनुसार नहीं है, तो ऐसे में IPL को इस साल भूल जाना ही बेहतर होगा। 

Created On :   14 April 2020 6:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story