माइकल क्लार्क को सरेआम गर्लफ्रेंड से झगड़ा करना पड़ा भारी, पुलिस ने लगाया जुर्माना, क्या बीसीसीआई भी देगी बड़ा झटका?

Michael Clarke had to fight with his girlfriend publicly, fined by the police, will BCCI also give a big blow?
माइकल क्लार्क को सरेआम गर्लफ्रेंड से झगड़ा करना पड़ा भारी, पुलिस ने लगाया जुर्माना, क्या बीसीसीआई भी देगी बड़ा झटका?
क्रिकेट माइकल क्लार्क को सरेआम गर्लफ्रेंड से झगड़ा करना पड़ा भारी, पुलिस ने लगाया जुर्माना, क्या बीसीसीआई भी देगी बड़ा झटका?
हाईलाइट
  • भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए माइकल का डेढ़ लाख डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व ऑस्ट्रेलिया कप्तान माइकल क्लार्क इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। माइकल क्रिकेट की वजह से नहीं बल्कि अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चे में हैं। जिसकी वजह उनकी गर्लफ्रेंड जेड से उनकी सरेआम लड़ाई है। दरअसल, बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें क्लार्क की गर्लफ्रेंड जेड उन्हें बीच सड़क पर थप्पड़ मारती दिखाई दे रही है। दोनों के बीच एक विवाद हुआ था जो घर से बाहर बीच सड़क पर पहुंच गया। अब क्वींसलैंड पुलिस ने मामले की जांच करके दोनों पर भारी जुर्माना लगाया है। 

पुलिस ने लगाया भारी जुर्माना 

माइकल और उनकी गर्लफ्रेंड के बीच हुए विवाद का वीडियो वायरल होते ही क्वींसलैंड पुलिस मामले की जांच करने लगी। अब फॉक्स स्पोर्ट्स के अनुसार, क्वींसलैंड पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद दोनों पर पब्लिक प्लेस पर हंगामा करने और माहौल बिगाड़ने के लिए भारी जुर्माना लगाया है। पुलिस ने जानकारी दी है कि, हालही में 41 साल के पुरुष और 30 साल की महिला के बीच नूसाविले के पार्क में हुई सरेआम लड़ाई की जांच की गई और दोनों पर जुर्माना लगाकर केस बंद कर दिया गया है। 

बीसीसीआई भी ले सकती है बड़ा फैसला

माइकल क्लार्क भले ही इस बड़ी मुश्किल से बाहर निकल गए हो लेकिन अभी भी उन्हें बड़ा झटका लग सकता है। माइकल को यह झटका बीसीसीआई दे सकती है जिससे उनके कमेंट्री करियर पर बड़ा असर पड़ सकता है। दरअसल, फरवरी में ऑस्ट्रेलियाई टीम टेस्ट सीरीज के लिए भारत दौरे पर आने वाली है। जिसमें माइकल क्लार्क को कमेंट्री करनी थी। इस सीरीज के लिए माइकल का डेढ़ लाख डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट था। लेकिन इस मामले के बाद माना जा रहा है कि बीसीसीआई इस सीरीज के माइकल क्लार्क की छुट्टी कर सकती है। 

ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड चैम्पियन बनाने वाले कप्तान 

माइकल क्लार्क के इंटरनेशनल करियर पर नजर डाले तो उन्होंने साल 2003 में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू किया था। क्लार्क ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 115 टेस्ट मैचों में लगभग 49 की औसत से 8643 रन बनाए। वनडे फॉर्मेट में उन्होंने 245 मैचों में लगभग 45 की औसत से 7981 रन बनाए। वहीं 34 टी-20 मैचों में उन्होंने 21 की औसत और 103 की स्ट्राइक रेट से 488 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने कुल 36 शतकीय और 86 अर्धशतकीय पारियां खेली। इसके अलावा उन्होंने गेंद से भी लगभग 100 इंटरनेशलन विकेट चटकाए। माइकल क्लार्क ने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को साल 2015 में वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीताया था। 

 

Created On :   22 Jan 2023 10:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story