- पार्टी के लिए चिंतित हूं, कमजोर नहीं करना चाहता : आनंद शर्मा
- उज्जैन के महाकाल मंदिर में अब मिलेगी गाइड की सुविधा
- अमेरिका-मेक्सिको सीमा के पास कार दुर्घटना में 13 की मौत
- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की कोर ग्रुप की बैठक आज
- बाइडन प्रशासन ने पहली बार रूस पर लगाया प्रतिबंध, जहर बनाने के कारोबार पर लगाई लगाम
Survey: 60 फीसदी फैंस का मानना-IPL इसी साल होगा, 13% बोले-खाली स्टेडियम में टूर्नामेंट हो
हाईलाइट
- ई-स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म MyTeam11 ने IPL को लेकर 10,000 क्रिकेट फैंस पर सर्वे किया
- 60 फीसदी फैंस का मानना है कि, IPL इसी साल अन्य उपलब्ध विंडो के दौरान आयोजित किया जा सकता है
- 83 फीसदी लोगों का मानना-2020 के अंत तक खेल गतिविधियां दोबारा शुरू हो सकती हैं
डिजिटल डेस्क। कोरोनावायरस लॉकडाउन के कारण इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित दिया गया है। इस बीच ई-स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म MyTeam11 ने IPL को लेकर एक सर्वे किया है। यह सर्वे 10,000 क्रिकेट फैंस पर किया गया। जिसमें से 60 फीसदी फैंस का मानना है कि, IPL इसी साल होगा। वहीं 13 प्रतिशत फैंस का कहना है कि, इस टूर्नामेंट को जून-जुलाई के दौरान बिना दर्शकों के खाली स्टेडियमों में आयोजित किया जाना चाहिए।
कोरोनावायरस के कारण IPL अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
COVID-19 महामारी के कारण ओलंपिक सहित दुनिया भर के लगभग सभी स्पोर्ट्स इवेंट्स रद्द या स्थगित दिए गए हैं। IPL 29 मार्च से खेला जाना था, लेकिन कोरोनावायरस के कारण इसे पहले 15 अप्रैल तक टाला गया था। फिर वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए IPL को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित दिया गया।
यह खबर भी पढ़ें - टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया की बादशाहत छिनी, ऑस्ट्रेलिया टॉप पर पहुंची
83 फीसदी फैंस का मानना-2020 के अंत तक खेल गतिविधियां फिर से शुरू होंगी
MyTeam11 द्वारा किए गए इस सर्वे में भाग लेने वाले 83 फीसदी फैंस का मानना है कि, 2020 के अंत तक खेल गतिविधियां फिर से शुरू हो सकती हैं। वहीं करीब 40 फीसदी फैंस ने कहा कि, 2021 से पहले वह खेल गतिविधियों को स्टेडियम में देखने के लिए जाने में सहज महसूस नहीं करेंगे। ऐसे में लंबे समय तक स्टेडियम खाली ही रहेंगे। MyTeam11 ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा- महामारी ने लोगों को बहुत प्रभावित किया है और वे अपनी सुरक्षा को दांव पर लगाने को तैयार नहीं है।
यह खबर भी पढ़ें - इयान चैपल ने विराट कोहली को चुना अपना फेवरेट प्लेयर और कप्तान
IPL किसी अन्य उपलब्ध विंडो के दौरान आयोजित किया जा सकता है
IPL के बारे में प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि, 60 प्रतिशत लोगों का मानना है कि IPL किसी अन्य उपलब्ध विंडो के दौरान आयोजित किया जा सकता है। इससे पता चलता है कि, प्रशंसकों को टूर्नामेंट के आयोजित होने का बेसब्री से इंतजार है। वहीं लगभग 40 फैंस का मानना है कि, यह इस वर्ष नहीं हो सकता है। दूसरी ओर, 13 प्रतिशत लोगों का मानना है कि इसे जून-जुलाई की विंडो के दौरान खाली स्टेडियमों में आयोजित किया जाना चाहिए।
63 प्रतिशत फैंस को खेल के फिर से शुरू होने का बेसब्री से इंतजार
सर्वे के आधार पर MyTeam11 ने आगे कहा, जहां एक ओर 63 प्रतिशत फैंस जल्द ही खेल के फिर से शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जबकि 20 प्रतिशत फैंस का कहना है कि, खेल गतिविधियों के शुरू होने में अगर 3 से 4 महीने की देरी भी होती है तो उससे कोई परेशानी नहीं है।
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।