पृथ्वी शॉ की बढ़ी मुश्किलें, सपना ने दर्ज कराया 11 धाराओं के तहत केस

Prithvi Shaws problems increased, Sapna filed a case under 11 sections
पृथ्वी शॉ की बढ़ी मुश्किलें, सपना ने दर्ज कराया 11 धाराओं के तहत केस
क्रिकेटर- इन्फ्लूएंसर विवाद पृथ्वी शॉ की बढ़ी मुश्किलें, सपना ने दर्ज कराया 11 धाराओं के तहत केस
हाईलाइट
  • सपना गिल को एक स्थानीय अदालत से जमानत मिल गई है

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर से विवाद पर अब क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। सपना गिल ने पृथ्वी के खिलाफ अब केस दर्ज करवाया है। सपना गिल ने क्रिकेटर के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में पृथ्वी शॉ के अलावा आशीष सुरेंद्र यादव, बृजेश और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सपना ने पृथ्वी शॉ पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। हाल ही में सपना गिल को एक स्थानीय अदालत से जमानत मिल गई है। जमानत पर बाहर आने के बाद सपना गिल ने पृथ्वी शॉ के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। 

वकील अली काशिफ देशमुख के मुताबिक, सपना गिल ने आईपीसी की धारा 34, 120B, 144, 146, 148, 149, 323, 324, 351, 354, 509 के तहत केस दर्ज कराया है। 

क्या था मामला  

अभी कुछ दिन पहले ही भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज पृथ्वी इन्फ्लूएंसर सपना गिल से विवाद को सुर्खियों में आ गए थे। ये विवाद सपना गिल और उनके दोस्तों के साथ मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में हुआ था। इस दौरान एक वीडियो भी सामने आया था जब वह और सपना एक डंडा पकड़े हुए नजर आए थे। इस विवाद में एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें गिल और उनके दोस्त आपस में हाथापाई कर रहे थे।

पृथ्वी शॉ के दोस्तों की ओर से पुलिस में सपना गिल और उनके दोस्तों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया था, यह हिरासत 20 फरवरी को खत्म हुई और बाद में स्थानीय अदालत ने उन्हें जमानत दे दी। 

Created On :   21 Feb 2023 9:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story