- Dainik Bhaskar Hindi
- Cricket
- Rohit Sharma’s mantra in lockdown, Stay fit, stay in, stay safe
दैनिक भास्कर हिंदी: क्रिकेट: लॉकडाउन में रोहित का मंत्र घर में रहें, फिट रहें, सुरक्षित रहें

हाईलाइट
- भारत में इस समय कोरोनावायरस के कारण 21 दिन का लॉकडाउन लागू है
- रोहित ने कहा- घर में रहिए, फिट रहिए और सुरक्षित रहिए
डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारत में इस समय कोरोनावायरस के कारण 21 दिन का लॉकडाउन लागू है। ऐसे में खिलाड़ी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से जुड़ रहे हैं और साथ ही इस मुश्किल समय में क्या करना चाहिए और क्या नहीं इस बारे में जानकारी दे रहे हैं। भारतीय टीम के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक बार फिर घर में रहकर फिट रहने की अहमियत पर जोर दिया है।
रोहित ने इंस्टाग्राम पर लिखा, घर में बंद रहना, कोई बहाना नहीं है। घर में रहिए, फिट रहिए और सुरक्षित रहिए। इस समय कोरोनावायरस के कारण सभी खेल गतिविधियां बंद पड़ी हैं। IPL की शुरुआत भी इसी कारण टाल दी गई है। लीग की शुरुआत 29 मार्च से होनी थी, लेकिन इसे बीमारी के कारण 15 अप्रैल तक टाल दिया गया है। वहीं मौजूदा समय में जो स्थिति है उसे देखकर IPL होने की संभावना काफी कम है।
गणतंत्र दिवस : स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. डी.एस. राघव निदेशक, स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में डॉ. सत्येंद्र खरे, सेक्ट कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन के प्रिंसिपल, डॉ. नीलम सिंह, सेक्ट कॉलेज ऑफ बीएड की प्रिंसिपल और डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी, स्कोप पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुएl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. डी.एस.राघव ने झन्डा फंहराया गया तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अनुशासन एवं कौशल का परिचय देते हुए आकर्षक परेड की प्रस्तुति दीl विद्यालय के बच्चों द्वारा शारीरिक व्यायाम के महत्व को प्रकट करते हुए मनमोहक पीटी प्रस्तुत की गई l
स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज, बी.एड कॉलेज, स्कोप प्रोफेशनल कॉलेज तथा स्कोप स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं देश प्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीl कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उरी हमले पर आधारित नृत्य नाटिका तथा रानी लक्ष्मीबाई के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को चित्रित करता हुआ नृत्य गीत था। मुख्य अतिथि डॉ डीएस राघव ने अपने संबोधन में कहा कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वाहन ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ करते हैं तो यही आज के समय में हमारी सच्ची देश सेवा है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम अपने उद्देश्य के प्रति ईमानदार रहेंगे और उसके प्रति पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करेंगेl
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: Coronavirus: रोहित शर्मा ने दी 80 लाख रुपये की सहायता राशि, बोले- हमें देश को वापस पैरों पर लाना होगा
दैनिक भास्कर हिंदी: क्रिकेट: पाकिस्तान का यह खिलाड़ी हिटमैन रोहित शर्मा को मानता है अपना आदर्श
दैनिक भास्कर हिंदी: कोरोनावायरस: रोहित ने कहा, IPL इंतजार कर सकता है, अभी इस समस्या से निपटना ज्यादा जरूरी
दैनिक भास्कर हिंदी: रोहित शर्मा का फैंस को संदेश, कहा- कोरोनावायरस को लेकर अधिक सतर्क रहें
दैनिक भास्कर हिंदी: क्रिकेट: ब्रैड हॉग ने कहा, सिर्फ ये भारतीय बल्लेबाज T-20 में जड़ सकता है दोहरा शतक