शेन वॉर्न का विवादों से भी रहा है गहरा नाता, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते दो बार हुआ तलाक

Shane Warne also has a deep connection with controversies, got divorced twice due to extra marital
शेन वॉर्न का विवादों से भी रहा है गहरा नाता, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते दो बार हुआ तलाक
महान के साथ विवादित भी शेन वॉर्न का विवादों से भी रहा है गहरा नाता, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते दो बार हुआ तलाक
हाईलाइट
  • डोपिंग के चलते एक साल रहे मैदान से दूर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के महानतम स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न ने आज 52 साल की उम्र में हार्ट अटैक के चलते थाईलैंड के अपने विला में अंतिम सांस ली। अपनी चमत्कारी गेंदबाजी से उन्होंने अच्छे से अच्छे बल्लेबाज के डिफेंस को भेदा। लेकिन क्या आपको पता है कि शेन वार्न की पहचान एक  महान क्रिकेटर के साथ-साथ एक बैड बॉय के रूप में भी की जाती है। शेन वॉर्न ने जितनी सुर्खियां अपने खेल से बटोरी, उतने ही वह अपने विवादों के लिए भी मशहूर रहे। 

आइये एक नजर डालते है उन विवादों पर-

डोपिंग के चलते एक साल रहे मैदान से दूर 

Flashback: Shane Warne's drug suspension is a cricketing scandal

प्रतिबंधित दवा का सेवन करने के कारण 2003 वर्ल्ड कप से ठीक पहले वॉर्न पर वाडा ने डोपिंग चार्जेज लगाते हुए, एक साल का प्रतिबंध लगा दिया। उस दौरान टेस्ट रिपोर्ट के अनुसार शेन वार्न के मूत्र से प्रतिबंधित दवा के कुछ अंश मिले थे। अपने उपर लगे इस आरोप का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि इस दवा का उपयोग मैंने अपनी मां के कहने पर किया था। इस वजह से वे डोपिंग टेस्ट में फेल हुए।  

सेक्सटिंग विवाद 

Shane Warne 'sexting' Brynne Edelsten as it's revealed HE DID know about  paparazzi | Daily Mail Online

एक ब्रिटिश नर्स ने आरोप लगाते हुए कहा था कि वॉर्न द्वारा उन्हे अश्लील मैसेज भेजे गए है। उस समय वॉर्न विवाहित तथा दो बच्चो के पिता थे। बाद में उन्होंने खुद पर लगे आरोप को स्वीकार भी किया था। बता दें जब उन पर यह आरोप लगाया गया था तो शेन वॉर्न ऑस्ट्रेलियाई टीम के उप कप्तान थे और उनकी कप्तान बनने की पूरी संभावना थी, लेकिन इस आरोप के बाद उनकी उप कप्तानी भी उनसे छीन ली गई थी।

बुकी को पिच के बारे में दी जानकारी

Did not see the implications of offering such information

शेन वॉर्न पर 1994 में श्रीलंका में खेले गए सिंगर कप के दौरान मौसम और पिच की जानकारी बुकी के साथ शेयर करने का आरोप लगा, जिसे उन्होंने स्वीकार भी किया। यही कारण रहा कि ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने उन पर एक्शन नहीं लिया और सिर्फ वार्निंग देकर छोड़ दिया।  

कई महिलाओं से संबंध 

From Shane Warne to Chris Gayle, 5 cricketers who were involved in sex  scandals

अपने करियर के दौरान महिलाओं से संबंध को लेकर शेन वॉर्न ने बहुत बार सुर्खियां बटोरी। कई मैगजीन ने उन्हें "प्लेबॉय" तक का तमगा दिया, इतना ही नहीं एक रिपोर्ट ने यह तक दावा किया था कि वॉर्न के लगभग 1000 महिलाओं से संबंध है।

Shane Warne (Cricketer) Height, Age, Death, Wife, Children, Family,  Biography  More » StarsUnfolded

महिलाओं के साथ शारीरिक संबध की जानकारी पाकर उनकी पत्नी सब कुछ खत्म करने पर उतर आई, हालांकि उस समय किसी तरह उनकी शादी बच गई थी, लेकिन कुछ समय बाद उनका तलाक हो ही गया। तलाक के बाद वे ब्रिटिस अभिनेत्री लिज हर्ले के साथ रिलेशन में आए थे।

Quite sad it's over because I still care about her' - Shane Warne on his  split with Elizabeth Hurley

दोनों ने सगाई भी कर ली थी, लेकिन शेन वॉर्न का एक पोर्न स्टार के साथ संबंध सामने आने के बाद हर्ले ने शेन वॉर्न से सारे रिश्ते खत्म कर लिए थे। 

न्यूड फोटोज हुई वायरल

13 Times Cricketers Were Involved In Scandals That Shocked The Game

साल 2006 में सेक्स स्कैंडल में शेन वॉर्न का नाम भी सामने आया था। एमटीवी प्रेजेंटर कॉरैली इचोल्ट्ज और एम्मा के साथ शेन वार्न की न्यूड फोटोज वायरल हो गई थी। वार्न ने दो मॉडल के साथ संबंध बनाए थे, जो कि ब्रिटिश मैगजीन में वॉर्न की फोटो के साथ छापी गई थी ,जो कि खूब वायरल हुई। इसके बाद और भी कई महिलाओं के साथ शेन वार्न के संबंध सामने आते रहे।  

Created On :   4 March 2022 6:20 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story