- कोलकाता अग्निकांड: MP सीएम शिवराज सिंह ने जताई संवेदना
- कोलकाता अग्निकांड: मरने वालों के परिजनों कोे दो-दो लाख के मुआवजे का पीएम मोदी ने किया ऐलान
- आज असम के CM सर्बानंद सोनोवाल माजुली विधानसभा से अपना नॉमिनेशन भरेंगे
- आज दिल्ली विधानसभा में 'आप' सरकार पेश करेगी बजट
- आज भारत-बांग्लादेश के बीच बने 'मैत्री सेतु' का उद्घाटन करेंगे PM मोदी
कोहली का एक और विराट रिकॉर्ड, सबसे तेज 11,000 रन किए पूरे, सचिन को पीछे छोड़ा

हाईलाइट
- विराट कोहली ने रविवार को एक और बड़ी उपलब्धी हासिल की
- कोहली वनडे में सबसे तेज 11,000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए
- कोहली ने भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने रविवार को एक और बड़ी उपलब्धी हासिल की। कोहली वन-डे इंटरनेशनल (वनडे) में सबसे तेज 11,000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। कोहली ने मैनचेस्टर में ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर ICC विश्व कप 2019 के पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मैच के दौरान ये अविश्वसनीय उपलब्धि हासिल की।
MILESTONE ALERT #TeamIndia Skipper #ViratKohli breaches the 11k run mark in ODIs pic.twitter.com/TMzuZjL5FW
— BCCI (@BCCI) June 16, 2019
कोहली के नाम पहले से ही कई सारे रिकॉर्ड हैं। इस मैच से पहले वनडे में 11,000 रन पूरे करने के लिए उन्हें सिर्फ 57 रनों की आवश्यकता थी जिन्हें बनाकर उन्होंने ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 30 वर्षीय इस खिलाड़ी ने 11000 रन के क्लब में शामिल होने के लिए सिर्फ 222 पारियां (230 वनडे) खेली हैं। सबसे तेज 11000 रन बनाने के मामले में उन्होंने भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। सचिन ने 276 पारियों (284 मैचों) में ये उपलब्धि हासिल की थी।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग अब इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। पोंटिंग ने 286 पारियों (295 मैचों) में अपने 11,000 रन पूरे किए। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली, जिन्हें 'दादा' कहा जाता है, ने वनडे में 11000 रन पूरे करने के लिए 288 पारियां (295 वनडे) लीं। दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस (293 पारी/307 मैच) और श्रीलंका के कुमार संगकारा (318 पारी/340 मैच) क्रमशः पांचवें और छठे स्थान पर हैं।
ये बल्लेबाज भी 11000 रन पूरे कर चुके हैं
खिलाड़ी | देश | मैच | पारी | किसके खिलाफ |
विराट कोहली | भारत | 230 | 222 | पाकिस्तान |
सचिन तेंदुलकर | भारत | 284 | 276 | इंग्लैंड |
रिकी पोंटिंग | ऑस्ट्रेलिया | 295 | 286 | भारत |
सौरव गांगुली | भारत | 298 | 288 | इंग्लैंड |
जैक कैलिस | द.अफ्रीका | 307 | 293 | पाकिस्तान |
कुमार संगकारा | श्रीलंका | 340 | 318 | बांग्लादेश |
इंजमाम उल हक | पाकिस्तान | 349 | 324 | इंग्लैंड |
सनथ जयसूर्या | श्रीलंका | 363 | 354 | नीदरलैंड |
महेला जयवर्धने | श्रीलंका | 394 | 368 | ऑस्ट्रेलिया |
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।