World Cup 2019: रोहित-चहल का शानदार प्रदर्शन, भारत ने अफ्रीका को 6 विकेट से हराया

World Cup 2019: रोहित-चहल का शानदार प्रदर्शन, भारत ने अफ्रीका को 6 विकेट से हराया
हाईलाइट
  • ICC वनडे वर्ल्ड कप के 8वां मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हरा दिया है
  • भारत ने 47.3 ओवर में 4 विकेट खोकर इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया
  • साउथ अफ्रीका की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए

डिजिटल डेस्क, लंदन। ICC वनडे वर्ल्ड कप के 8वां मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हरा दिया है। टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने रोहित शर्मा (122*) की शतकीय पारी की बदौलत 4 विकेट खोकर इस लक्ष्य को 47.3 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया। रोहित ने 10 चौके और 2 छक्के की मदद से 128 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया है जिनके नाम 22 वनडे इंटरनेशनल शतक हैं। रोहित को उनकी इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

स्कोरकार्ड (दक्षिण अफ्रीका)

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
हाशिम अमला कै. रोहित बो. बुमराह 6 9 1 0
क्रिंटन डीकॉक कै. कोहली बो. बुमराह 10 17 1 0
फाफ डुप्लेसिस बो. युजवेंद्र चहल 38 54 4 0
रसी वान डर डुसेन बो. युजवेंद्र चहल 22 37 1 0
डेविड मिलर कै. एंड बो. युजवेंद्र चहल 31 40 1 0
जेपी डुमिनी एलबीडब्ल्यू बो. कुलदीप यादव 3 11 0 0
एंडिले फेहलुकवायो स्टं. धोनी बो. चहल 34 61 2 1
क्रिस मॉरिस कै. कोहली बो. भुवनेश्वर 42 34 1 2
कगिसो रबाडा नॉटआउट 31 35 2 0
इमरान ताहिर कै. केदार जाधव बो. भुवनेश्वर 0 2 0 0

रन : 227/9, ओवर : 50, एक्स्ट्रा : 10
विकेट पतन : 1-11, 2-24, 3-78, 4-80, 5-89, 6-135, 7-158, 8-224, 9-227

गेंदबाजी : भुवनेश्वर कुमार 10-0-44-2, जसप्रीत बुमराह 10-1-35-2, हार्दिक पंड्या 6-0-31-0, कुलदीप यादव 10-46-1, युजवेंद्र चहल 10-0-51-4, केदार जाधव 4-0-16-0

 

स्कोरकार्ड (भारत)

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
शिखर धवन कै. क्विंटन डीकॉक बो. कगिसो रबाडा 6 9 1 0
रोहित शर्मा नॉटआउट 122 144 13 2
विराट कोहली कै. क्विंटन डीकॉक बो. फेहलुकवायो 18 34 1 0
लोकेश राहुल कै. फाफ डुप्लेसिस बो. रबाडा 26 42 2 0
महेंद्र सिंह धोनी कै.एंड बो. मॉरिस 34 46 2 0
हार्दिक पंड्या नॉटआउट 15 7 3 0

रन : 230/4, ओवर : 47.3, एक्स्ट्रा : 7
विकेट पतन : 1-13, 2-54, 3-139, 4-213
गेंदबाजी : इमरान ताहिर 10-0-58-0, कगिसो रबाडा 10-1-39-2, क्रिस मॉरिस 10-3-36-1, एंडिले फेहलुकवायो 8.3-0-40-1, तबरेज शम्सी 9-0-54-0

टीमें: 

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।

दक्षिण अफ्रीका : फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), क्विंटन डीकॉक, हाशिम अमला, रसी वान डर डुसेन, डेविड मिलर, जेपी डुमिनी, एंडिले फेहलुकवायो, क्रिस मॉरिस, कगिसो रबाडा, इमरान ताहिर, तबरेज शम्सी।

Created On :   5 Jun 2019 6:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story