England vs Sri Lanka Live Updates: गेंदबाजों के बाद पथुम निसांका और सदीरा समराविक्रमा की जोड़ी ने दिखाया जलवा, श्रीलंका ने डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड को 8 विकटों से थमाई करारी शिकस्त

गेंदबाजों के बाद पथुम निसांका और सदीरा समराविक्रमा की जोड़ी ने दिखाया जलवा, श्रीलंका ने डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड को 8 विकटों से थमाई करारी शिकस्त
  • दोनों टीमें वर्ल्ड कप में 12वीं बार एक-दूसरे के खिलाफ खेल रही हैं

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। भारत की मेजबानी में हो रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 25वां मुकाबला आज इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला गया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने इंग्लैंड पर पिछले 20 सालों से वनडे वर्ल्ड कप में चले आ रहे दबदबे को बरकरार रखते हुए लगभग 24 ओवर शेष रहते 8 विकटों से बड़ी जीत दर्ज की। श्रीलंका की इस जीत में पथुम निसांका (नाबाद 77 रन) और सदीरा समराविक्रमा (नाबाद 65 रन) की जोड़ी ने बल्ले के साथ अहम भूमिका निभाई। जबकि इससे पहले तेज गेंदबाज लहिरू कुमार (3 विकेट) सहित एंजेलो मैथ्यूज (2 विकेट) और कसुन रजिथा (2 विकेट) ने इंग्लैंड को कम टोटल पर रोककर जीत की नींव रखी थी। जबकि इस हार के साथ ही डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें पूरी तरह से खत्म हो चुकी हैं।

Live Updates

  • 26 Oct 2023 1:51 PM GMT

    पथुम और समराविक्रमा ने खत्म किया मुकाबला

    गेंदबाजों के धमाकेदार प्रदर्शन के बाद पथुम निसांका और सदीरा समराविक्रमा की जोड़ी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 25.4 ओवरों में श्रीलंकाई टीम को लक्ष्य के पार पहुंचा दिया। निसांका 83 गेंदों में 77 रन और समराविक्रमा 54 गेंदों में 65 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों बल्लेबाजों के बीच हुई तीसरे विकेट के लिए नाबाद 137 रनों की साझेदारी ने श्रीलंका को एक बड़ी जीत दिलाई।

  • 26 Oct 2023 1:41 PM GMT

    समराविक्रमा ने लगाई शानदार फिफ्टी

    पथुम निसांका के बाद इनफॉर्म बल्लेबाज सदीरा समराविक्रमा ने भी लगातार दूसरे मैच में महज 44 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया। इस दौरान सदीरा के बल्ले से 4 चौके और 1 छक्के निकले। इस समय श्रीलंका का स्कोर 23 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 135 रन है।

  • 26 Oct 2023 1:19 PM GMT

    पथुम निसांका ने लगाया शानदार अर्धशतक

    इस पूरे टूर्नामेंट में कमाल की फॉर्म में दिखाई दे रहे युवा ओपनिंग बल्लेबाज पथुम निसांका ने इस मुकाबले में शानदार पारी खेलते हुए महज 54 गेंदों में लगातार चौथा अर्धशतक ठोक दिया। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 1 छक्के निकले। इस समय श्रीलंका का स्कोर 18 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 110 रन है।

  • 26 Oct 2023 1:15 PM GMT

    श्रीलंका का स्कोर सौ के पार

    पारी की शुरुआत में दो बड़े झटके लगने के बाद पथुम निसांका और सदीरा समराविक्रमा की जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभाकर पारी के 17वें ओवर में टीम के स्कोर सौ के पार पहुंचाया। इस समय श्रीलंका का स्कोर 17 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 103 रन है।

  • 26 Oct 2023 12:43 PM GMT

    श्रीलंका का स्कोर पचास के पार

    छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही क्योंकि पहले पावरप्ले के शुरुआती छह ओवरों में ही टीम ने अपने दो अहम बल्लेबाजों को गवां दिया। लेकिन पथुम निसांका और सदीरा समराविक्रमा की इनफॉर्म जोड़ी ने पावरप्ले के आखिरी कुछ ओवरों का फायदा उठाते हुए टीम के टोटल को पचास के पार पहुंचाया। पहले पावरप्ले के बाद श्रीलंका का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 56 रन है।

  • 26 Oct 2023 12:22 PM GMT

    कप्तान कुसल मेंडिस लौटे पवेलियन

    अपने पहले ओवर में कुसल परेरा को पवेलियन भेजने के बाद अपने तीसरे ओवर में विपक्षी कप्तान कुसल मेंडिस को भी आउट कर श्रीलंका को दोहरा झटका दिया। कप्तान मेंडिस 12 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए। इस समय श्रीलंका का स्कोर 6 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 29 रन है।

  • 26 Oct 2023 12:08 PM GMT

    सस्ते में पवेलियन लौटे कुसल परेरा

    छोटे टोटल को बचाने उतरी डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड की टीम को तेज गेंदबाज डेविड विली ने दूसरे ही ओवर में बड़ी सफलता दिलाई। विली ने इनफॉर्म कुसल परेरा को 4 रन के स्कोर पर बेन स्टोक्स के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। इस समय श्रीलंका का स्कोर 3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 13 रन है।

  • 26 Oct 2023 11:31 AM GMT

    महज 156 रनों पर ढेर हुई इंग्लिश टीम

    पारी के 34वें ओवर में महीश तीक्षणा ने मार्क वुड को विकेट के पीछे कप्तान कुसल मेंडिस के हाथों स्टंप कराकर इंग्लैंड की पारी समेट दी। श्रीलंकाई गेंदबाजों के कहर के सामने इंग्लैंड की पूरी टीम 33.2 ओवरों में महज 156 रनों पर ढेर हो गई। इंग्लैंड की ओर से केवल बेन स्टोक्स ने 43 रनों की अच्छी पारी खेली। जबकि श्रीलंका की ओर से तेज गेंदबाज लहिरू कुमारा ने सर्वाधिक तीन और मैथ्यूज-रजिथा ने दो-दो विकेट के हासिल किए।

  • 26 Oct 2023 11:15 AM GMT

    बेन स्टोक्स और आदिल रशिद लौटे पवेलियन

    जहां एक ओर से एक-एक कर सभी बल्लेबाज पवेलियन लौट रहे थे। वहां बेन स्टोक्स ने एक छोर को संभाले रखा था। लेकिन तेज गेंदबाज लहिरू कुमारा ने इंग्लैंड को सबसे बड़ा झटका देते हुए उन्हें 43 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा। जबकि इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे आदिल रशिद नॉन-स्ट्राइकर एंड पर  इस समय इंग्लैंड का स्कोर महज 2 रन बनाकर आउट हो गए। इस समय इंग्लैंड का स्कोर 32 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 147 रन है।

  • 26 Oct 2023 10:51 AM GMT

    मोईन और वोक्स लौटे पवेलियन

    महज 85 रनों पर पांच बल्लेबाजों के पवेलियन लौटने के बाद इंग्लैंड की पारी संभालने की कोशिश कर रहे मोईन अली को अनुभवी ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज ने कुसल परेरा के हाथों कैच कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। जबकि अगले ही ओवर में कसुन रजिथा ने क्रिस वोक्स को आउट कर इंग्लैंड को सातवां झटका दिया। मोईन अली 15 गेंदों में 15 रन और वोक्स बिना खाता खोले आउट हुए। इस समय इंग्लैंड का स्कोर 26 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 123 रन है।

Created On :   26 Oct 2023 8:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story