BCCI Interim President: राजीव शुक्ला को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, रोजर बिन्नी के बाद संभालेंगे BCCI अध्यक्ष का पद

राजीव शुक्ला को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, रोजर बिन्नी के बाद संभालेंगे BCCI अध्यक्ष का पद
  • रोजर बिन्नी 19 जुलाई को हो रहे रिटायर
  • राजीव शुक्ला लेंगे बिन्नी की जगह
  • नए अध्यक्ष के ऐलान तक संभालेंगे पद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राजीव शुक्ला को बीसीसीआई का नया अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे रोजर बिन्नी के रिटायर होने के बाद यह पद संभालेंगे। दरअसल, बिन्नी जो कि साल 2022 से इस पद पर थे, उनका कार्यकाल 19 जुलाई, 2025 को पूरा हो रहा है, इसके बाद वह सेवानिवृत हो जाएंगे।

बीसीसीआई के वाइस प्रेसिडेंट हैं शुक्ला

दरअसल, BCCI के नियम के अनुसार, किसी भी पदाधिकारी को 70 साल की उम्र के बाद अपना पद छोड़ना होगा, वह 19 जुलाई को 70 के हो जाएंगे। ऐसे में बिन्नी पद पर बने रहने के लिए अयोग्य हो जाएंगे। इस तरह जब तक नए अध्यक्ष की घोषणा नहीं होती तब तक राजीव शुक्ला इस पद को संभालेंगे। 65 साल के राजीव फिलहाल बीसीसीआई में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर हैं। वह सितंबर में होने वाले एनुअल जनरल मीटिंग के दौरान नए चुनाव होने तक वह बोर्ड के अध्यक्ष रहेंगे।

1983 विश्व कप के हाईएस्ट विकेट टेकर थे बिन्नी

भारत में क्रिकेट को लेकर दीवानगी टीम इंडिया के 1983 के विश्वकप जीतने के बाद बढ़ी। इस टूर्नामेंट में भारत को कप दिलाने में रोजर बिन्नी ने अहम भूमिका निभाई थी। वह वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने कुल 18 विकेट लिए थे। बिन्नी ने साल 1979 से लेकर 1987 तक भारत की तरफ से 27 टेस्ट और 72 वनडे मैच खेले। टेस्ट में उनके नाम 47 और वनडे में 77 विकेट हैं।

इसके उन्होंने कोच रहते हुए भारत की अंडर-19 टीम को विश्वकप जितवाया था। इसके अलावा वह साल 2012 में भारतीय टीम के सिलेक्टर भी बने थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में खेले गए वनडे वर्ल्डकप 2015 में बिन्नी सिलेक्टर्स पैनल का हिस्सा थे।

Created On :   2 Jun 2025 5:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story