महिला प्रीमियर लीग 2024: इस दिन से शुरू होगा डब्ल्यूपीएल का दूसरा सीजन, यहां जानिए हर मैच की तारीख और वैन्यू

इस दिन से शुरू होगा डब्ल्यूपीएल का दूसरा सीजन, यहां जानिए हर मैच की तारीख और वैन्यू
  • 23 फरवरी से शुरू होगा डब्ल्यूपीएल
  • 17 जनवरी को खेला जाएगा फाइनल
  • बैंगलुरु और दिल्ली में होंगे सभी मैच

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है। सीजन के ओपनिंग एनकाउंटर में पिछले साल की फाइनलिस्ट टीमें मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टक्कर होगी। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 23 फरवरी को बैंगलुरु के मैदान पर होगा। जबकि खिताबी मुकाबला 17 मार्च हो दिल्ली के मैदान में खेला जाएगा। इन दोनों तारीखों के बीच लगभग चार हफ्तों में पांच टीमों के बीच कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले शाम साढ़े सात बजे से खेले जाएंगे।

टॉप तीन टीमें होंगी क्वालिफाई

पिछले साल की तरह इस बार भी महिला प्रीमियर लीग की पांच टीमों के बीच कुल 20 लीग मुकाबले खेले जाएंगे। इस दौरान लीग स्टेज खत्म होने के बाद प्वॉइंट्स टेबल की टॉप तीन टीमें टूर्नामेंट के अगले राउंड में क्वालिफाई करेंगी। जहां दूसरे और तीसरे नंबर की टीमों के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। यह एलिमिनेटर मुकाबले जितने वाली टीम टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में प्वॉइंट्स टेबल की पहले नंबर वाली टीम से ट्रॉफी के लिए खेलेगी। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले बैंगलुरु और दिल्ली के स्टेडियम में खेले जाएंगे।

डब्ल्यूपीएल 2024 का शेड्यूल

23 फरवरी: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु

24 फरवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स, बेंगलुरु

25 फरवरी: गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु

26 फरवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु

27 फरवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स, बेंगलुरु

28 फरवरी: मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स, बेंगलुरु

29 फरवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु

1 मार्च: यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स, बेंगलुरु

2 मार्च: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु

3 मार्च: गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु

4 मार्च: यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, बेंगलुरु

5 मार्च: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली

6 मार्च: गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली

7 मार्च: यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली

8 मार्च: दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स, दिल्ली

9 मार्च: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स, दिल्ली

10 मार्च: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली

11 मार्च: गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स, दिल्ली

12 मार्च: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली

13 मार्च: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स, दिल्ली

15 मार्च: दिल्ली में एलिमिनेटर

17 मार्च: दिल्ली में फाइनल

Created On :   24 Jan 2024 3:49 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story