IPL 2024 Auction: IPL ऑक्शन में बार बार दिखा ये खूबसूरत चेहरा, इस सबसे बड़ी नीलामी में रचा नया इतिहास, कौन है ये हसीना जिसके इशारे पर बिक गए क्रिकेटर?

IPL ऑक्शन में बार बार दिखा ये खूबसूरत चेहरा, इस सबसे बड़ी नीलामी में रचा नया इतिहास, कौन है ये हसीना जिसके इशारे पर बिक गए क्रिकेटर?
  • आईपीएल के इतिहास की पहली महिला ऑक्शनर बनीं मल्लिका सागर
  • सागर ने ह्यूज एडमिड्स की ली जगह

डिजिटल डेस्क, दुबई। इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आज यानी 19 दिसंबर को दुबई में मिनी ऑक्शन का आयोजन रखा गया है। खिलाड़ियों की इस नीलामी से करीब दो हफ्ते पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही थीं। दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने आईपीएल ऑक्शनर ह्यूज एडमिड्स की इस साल के मिनी ऑक्शन से छुट्टी कर दी है। साथ ही बोर्ड इस ऑक्शन के लिए नए ऑक्शनर की तलाश कर ली है।

मल्लिका सागर आईपीएल की नई ऑक्शनर

दुबई में हो रहे मिनी ऑक्शन के लिए ह्यूज एडमिड्स की जगह पर बीसीसीआई मल्लिका सागर को ऑक्शनर की भूमिका सौंपी है। जो पिछले साल हुई महिला प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन में भी ऑक्शनर की भूमिका निभा चुकी हैं। जबकि इससे पहले वह प्रो कबड्डी लीग के लिए भी ऑक्शनर रह चुकी हैं। यह पहला मौका है जब कोई महिला आईपीएल ऑक्शन के इतिहास में खिलाड़ियों की नीलामी करा रही है।

ह्यूज एडमिड्स थे आईपीएल ऑक्शन का चेहरा

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में ह्यूज एडमिड्स ऑक्शन के बड़े चेहरे थे। ह्यूज एडमिड्स पिछले पांच साल से आईपीएल में ऑक्शनर की भूमिका निभा रहे थे। इससे पहले रिचर्ड मेडले ने आईपीएल में साल 2008 से लेकर 2018 तक ऑक्शनर की भूमिका निभाई थी। उनकी जगह ही एडमिड्स ने आईपीएल ऑक्शनर की जिम्मेदारी संभाली थी। लेकिन साल 2022 में मेगा ऑक्शन के बीच में उनकी तबीयत खराब हो गई थी और वह स्टेज से गिर गए थे। जिसके बाद उनकी जगह चारू शर्मा ने ऑक्शनर की भूमिका निभाई थी। लेकिन अब मल्लिका सागर इस अहम भूमिका को निभा रही हैं।

ऑक्शन में कुल 1166 खिलाड़ियों पर लगने वाली है बोली

दुबई में हो रहे इस मिनी ऑक्शन में कुल 1166 खिलाड़ियों ने अपने आप को रजिस्टर कराया है। इसमें 830 भारतीय और 336 विदेशी खिलाड़ी हैं। इस मिनी ऑक्शन में ट्रैविस हेड, रचिन रविंद्र, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, डेरिल मिचेल, हैरी ब्रूक और स्टीव स्मिथ जैसे विदेशी स्टार्स सहित शार्दुल ठाकुर, हर्षल पटेल, उमेश यादव, मनीष पांडे और शिवम मावी जैसे भारतीय स्टार्स शामिल हैं। ऑक्शन में इन सभी सुपरस्टार्स पर फ्रेंचाइजी करोड़ों रुपए की बोली लगाती हुई दिखाई देने वाली हैं।

Created On :   19 Dec 2023 9:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story